Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल (2 से 9 अप्रैल 2023): इन राशियों के जातकों को मिलेगी मनचाही सफलता

0
365

“ज्योतिषीय गणना अनुसार मेष राशियों वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह सुख व सौभाग्य लिए हुए है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सभी आपके सहायक साबित होंगे।”

उज्जैन।Weekly Horoscope ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि इस सप्ताह के आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं । तो आइए जानते है कैसा रहेगा आपके लिए नया सप्ताह —-

मेष : ज्योतिषीय गणना अनुसार मेष राशियों वालों के लिए अप्रैल का पहला सप्ताह सुख व सौभाग्य लिए हुए है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर सभी आपके सहायक साबित होंगे।

कारोबारी फैसले भी भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। सप्ताह के दौरान आपको मान -सम्मान,कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

एग्जाम में सफलता,प्रेम संबंधों में अनुकूलता, बेहतर ट्यूनिंग , सुखमय दाम्पत्य जीवन आपकी ख़ुशी को दूना करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

ये करें – माता दुर्गा की उपासना, घर से निकलते समय माथे पर लाल चन्दन या रोली का तिलक लगाना न भूलें।

वृषभ: आपके लिए नया सप्ताह मिश्रित फलदायक होगा। लिहाजा ,निर्णय सोच -विचार कर लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। जो फलदायक रहेगी। घर -गृहस्थी के काम को लेकर कोई बड़ा खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकता है।

बहकावे में आकर किसी बड़ी डील से बचें। डील करना ही है तो वेलविशर्स की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये करें – अलसुबह सूर्य देवता को तांबे के लोटे में रोली और अक्षत मिलाकर जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन : यह वीक आपके लिए काफी व्यस्तता भरा होगा। दायित्वों के निर्वहन में आपको अतिरिक्त मेहनत भी करनी पड़ सकती है। राजस्व से जुड़े मामलों में अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि मामलों को बातचीत से सुलझा लें।

कामकाजी लोगों को दफ्तर में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य व भोजन -पानी पर भी ध्यान दें। प्रेमियों के लिए सप्ताह अनुकूल है। साथी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

ये करें –  नित्यप्रभु नारायण की पूजा कवच पाठ करें। गुरुवार के दिन केले की विशेष रूप से पूजा करें।

ये भी पढ़ें : स्वाद में लाजवाब चिकनाई रहित रोस्टेड चटपटे अप्पे ,एसीडिटी से भी करें बचाव click here

कर्क
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लाने वालो होगा। करियर व व्यापार में मनमाफिक लाभ होगा। कारोबार विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने के लिए यह बेहतर अवसर है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से लंबित सरकारी कामकाज भी पूरे होने के आसार हैं। नौकरी में पदोन्नति,आय के अतिरिक्त माध्यम व जमा धन में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।

सप्ताह के दौरान बच्चों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। इससे परिवार में सुखद वातावरण निर्मित होगा। लव के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल है। प्रेम आकर्षण बढेगा। अविवाहित हैं तो शादी के भी योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सप्ताह के अंत में सैर – सपाटे पर भी जा सकते हैं।

ये करें – मां दुर्गा की आराधना करें।घर में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें व उसे खिलाएं।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। बीते कुछ समय से आपको जिस गुडलक को पाने का इंतजार था, इस सप्ताह वो आपकी जिंदगी में आ जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपका कद और पद दोनों बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए यह सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है। उनके जीवन से जुड़ी प्रगति न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ाने का कारण बनेगी।

भूमि-भवन से जुड़े विवाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। यदि आप विदेश में अपना करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत थे इस सप्ताह के अंत तक आपको इस दिशा में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह किसी मित्र की मदद से सारी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर आपकी लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मी नारायण की साधना करें। गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी को पूजा-पाठ से संबंधित चीजें दान करें।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़े अधिक संघर्ष के बाद ही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे तो होंगे लेकिन कुछेक अड़चनों या फिर देरी के साथ। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र या फिर कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें क्योंकि उसी के अनुसार आपको आने वाले दिनों आपको सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप दूसरों के बातों में आने से बचें और अपने विवेक का इस्तेमाल ज्यादा करें।

सप्ताह के मध्यम में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन मनचाही सफलता को दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपका प्रभावी लोगों से संपर्क होगा। जिनकी मदद से भविष्य में लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के अंत में घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत और खानपान को लेकर लापरवाही करने से बचें।

ये भी पढ़ें : स्वाद में लाजवाब चिकनाई रहित रोस्टेड चटपटे अप्पे ,एसीडिटी से भी करें बचाव click here

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन उन्हें विशेष रूप से कच्चा नारियल चढ़ाएं।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब चिंतन-मंथन कर लेना चाहिए। करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों या फिर शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें।

यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन और कागज संबंधी चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में तीर्थाटन के योग बन सकते हैं। इस दौरान आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में ज्यादा लगेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की जरूरत रहेगी।

इस दौरान छात्रों की पढ़ाई के प्रति अरुचि हो सकती है। प्रेम प्रसंग में एक-दूसरे के बीच मतभेद उभरने की संभावना है। ऐसे में विवाद करने की बजाय चीजों को संवाद से सुलझाना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी आपके सुख-दु:ख में परछाईं की तरह साथ खड़ा रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और शुक्रवार के दिन दूध,चीनी या सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके कार्य या व्यवसाय से जुड़ी कुछ अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा सबब बनेंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। साथ ही बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपका इंतजार और बढ़ सकता है।

सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में ज्ञात-अज्ञात शत्रुओं से सावधान रहें। इस दौरान अपने काम को भी सावधानी के साथ बेहतर तरीके से अंजाम देने का प्रयास करें, अन्यथा एक छोटी सी गलती आपके अब तक की उपलब्धि पर पानी फेर सकती है।

इस दौरान कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपकी लव स्टोरी में किसी तीसरे व्यक्ति के जरूरत से ज्यादा दखल देने से संबंंधों में कुछ खटास आ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी पति-पत्नी के मध्य मतभेद देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में चीजों को शांत मन से सावधानी के साथ सुलझाने का प्रयास करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार के दिन गेहूं का आटा तथा गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें : स्वाद में लाजवाब चिकनाई रहित रोस्टेड चटपटे अप्पे ,एसीडिटी से भी करें बचाव click here

धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार की दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाले हैं लेकिन घर-परिवार और आपसी रिश्तों को लेकर आपको कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में छोटे-भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।

घर-परिवार के वरिष्ठ लोगों से भी मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में गलतफहमियां दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगा। आपकी हाल-फिलहाल में किसी के साथ ही मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है, वहीं पहले से चले आ रहे संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए आपको अनावश्यक विवाद से बचना होगा और अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी और परिवार के लिए निकालना होगा। सेहत और खानपान का ख्याल रखें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने सोचे हुए काम समय से पूरे होते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान आप जो भी योजना करियर या कारोबार को लेकर बनाएं वह सफल और लाभकारी सिद्ध होगी।

यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे इस सप्ताह इष्टमित्रों के सहयोग से आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को खासा लाभ होने का योग बन रहा है।

हालांकि शेयर बाजार या कारोबार में धन निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञ या फिर अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है। लव लाइफ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें। पक्षियों का प्रतिदिन दाना डालें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह ज्यादा शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको अपनी उम्मीद से ज्यादा सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान करियर-कारोबार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होता नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके कामकाज की प्रशंसा करेंगे।

नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कामकाजी महिलाओं की प्रगति होगी, जिससे उनका मान-सम्मान कार्यक्षेत्र और घर में बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की सप्ताह के अंत में कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। समाज और पार्टी के भीतर उनका रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करते हुए रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। जिसे समय से करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान कामकाज के दौरान आपसे हुई कोई बड़ी गलती आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है, ऐसे में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद खूब सावधानी के साथ करें।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार को आगे बढ़ाने या फिर पटरी पर लाने के लिए किसी से धन उधार या बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध का भी खूब ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको चोट-चपेट लगने की आशंका है, ऐसे में सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

इस दौरान लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने की बहुत जरूरत है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने और किसी तरह से परेशानी से बचने के लिए सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक विवाद से बचें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान बाहुक का पाठ करें।

ये भी पढ़ें : स्वाद में लाजवाब चिकनाई रहित रोस्टेड चटपटे अप्पे ,एसीडिटी से भी करें बचाव click here

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Hardum.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here