स्वाद में लाजवाब चिकनाई रहित रोस्टेड चटपटे अप्पे ,एसीडिटी से भी करें बचाव

1
426

“यह लाइट फूड तो है ही,चिकनाई रहित होने से कोलेस्ट्रॉल व एसिडिटी की समस्या से बचाता है।  सबसे बड़ी बात यह कि महज 5 -7 मिनट में इन्हें तैयार कर सर्व भी किया जा सकता है।” **** ज्योति अवस्थी

हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के साथ देश में चैत्र नवरात्रि Chaitra Navratri की आराधना जारी है। सनातन धर्मावलंबी ‘शक्ति’ की भक्ति में लीन हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैत्र नवरात्र में व्रत भी रख रहे हैं। व्रत के दौरान श्रद्धालु फलाहार का सेवन करते हैं।

व्रत,उपवास में तेल,घी व साबूदाना से बनी खाद्य सामग्री कब्ज व एसिडिटी Constipation and acidity की समस्या भी पैदा करती है। इनके लगातार सेवन से मन भी ऊब जाता है। ऐसे में स्वाद बदलने change the taste क्या कुछ अलग हो ,इसकी तलाश हमेशा बनी रहती है।

नाश्ते ,हाई-टी में भी उपयोगी

तो हम आपको बताते हैं व्रत,उपवास Fasting में उपयोगी एक ऐसी खादय सामग्री जो चिकनाई रहित Greasyतो है ही , इसे बनाना भी आसान व किफायती easy and Economical to make है।

इनका उपयोग आम दिनों में सुबह के नाश्ते या हाई-टी के दौरान भी किया जा सकता है। यह लाइट फूड तो है ही,चिकनाई रहित होने से कोलेस्ट्रॉल व एसिडिटी की समस्या Cholesterol and acidity problems से बचाता है। सबसे बड़ी बात यह कि महज 5 -7 मिनट में इन्हें तैयार कर सर्व भी किया जा सकता है।ये हैं सिंघाडे व आलू से बने चिकनाई रहित रोस्टेड अप्पे।

अप्पे से ज्यादातर लोग परिचित होंगे। यह एक तवानुमा ऐसा सांचा जो बाजार में आसानी से सुलभ है। इसमें टिकियानुमा खादय सामग्रियों को रोस्ट करना बेहद आसान होता है।

तो आइए जानते हैं जरुरी सामग्रियों के बारे में
1.उबले हुए 5 सौ ग्राम आलू Potatoe.
2. सिंघाड़े का 100 ग्राम आटा Chestnut flour.
3. पिसी हुई काली मिर्च Black pepper2 चम्मच (या स्वादानुसार )।
4. स्वाद के अनुसार पिसा हुआ सेंधा नमक।
5. 100 ग्राम मूंगफली Peanut रोस्टेड दाने का बूरा।
6. जीरा पाउडर Cumin powder स्वादनुसार

यह भी पढ़ें : गर्मियों में खाना जल्दी हो जाता है खराब? फॉलो करें ये टिप्स Click here

बनाने की विधि
एक बाउल में पहले उबले हुए आलू को मेस करें। इनमें सिंघाड़े का आटा मिला लें। इसके बाद काली मिर्च पाउडरcumin powder ,नमक,मूंगफली दाने बूरा व जीरा पावडर मिलाकर पेस्ट Pest बनाए। पेस्ट की छोटी-छोटी टिकिया तैयार करें। आपे के सांचे में तेल अथवा घी की हल्की चिकनाई लगाकर इसे गैस स्टोव्ह पर रखें।

सांचा गर्म होने से पहले सांचे के सभी खानों में उक्त टिकिया जमा दें। अप्पे सांचे को ढक दें। फिर धीमी आंच Low flame में टिकिया को सिंकने दें । इन्हें एक या दो बार पलट दें। पांच,सात मिनिट में टिकिया दोनों ओर से मामूली सिक Roast जाए तो इन्हें सांचे से बाहर निकाल लें। बस तैयार हैं,चटपटे रोस्टेड फलाहारी अप्पे।

ऐसे करेें सेवन


रोस्टेड अप्पे टिकिया को हरी धनियाCoriander leaves ,टमाटर,टोमेटो सॉस या खट्टे,मीठे दही Sweet curd के साथ सेवन किया जा सकता है। सुंदर प्लेट में इन्हें सजाकर सर्व करें तो इनका आनंद और दूना हो जाएगा।

Note : यदि आपके पास भी कोई लेटेस्ट रेसिपी है तो अवश्य भेजे। हम उसे प्रसारित करेंगे। मेल आई डी—  mytamot@gmail.com

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here