Ram Navmi 2023 : राम नवमी पर शुभ योगों में करें ये 5 उपाय,पूरी होगी मनोकामना

0
374

Ram Navmi 2023: इस बार राम नवमी का पर्व 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग बनने से ये पर्व और भी खास हो गया है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर संकट दूर हो सकता है और मनोकामना भी पूरी हो सकती है।

हर साल चैत्र शुक्ल नवमी पर राम नवमी (Ram Navmi 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 30 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, सौभाग्य और शुभ नाम के योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है और भगवान श्रीराम की कृपा भी बनी रहेगी। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…

मंदिर में ध्वज लगवाएंराम नवमी के मौके पर समीप स्थित किसी राम मंदिर में जाएं और वहां जाकर पहले भगवान श्रीराम की पूजा करें और केसरिया रंग ध्वज मंदिर के पुजारी को दें। संभव हो तो इसे अपने सामने ही मंदिर के शिखर पर लगवाएं, नहीं तो पुजारी से पास रखकर उचित समय आने पर लगाने को कहें। इस उपाय से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें : ज्यादा तेज खर्राटे आना है खतरे की घंटी,मप्र में ही सुलभ है कारगर इलाज Click here

दूध से अभिषेक करें

राम नवमी पर भगवान श्रीराम और देवी सीता का अभिषेक गाय के कच्चे (बिना उबले) दूध से करें। इस दूध में थोड़ी सी केसर भी मिला लें। केसर मिश्रित दूध से श्रीराम और देवी सीता का अभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस उपाय से धन लाभ के योग भी बनते हैं। अभिषेक करते समय श्रीराम के मंत्रों का जाप भी करते रहें।

मंत्र का जाप करें


राम नवमी पर अपने घर पर ही या किसी राम मंदिर में जाकर पहले भगवान श्रीराम की विधि-विधान से पूजा करें और बाद में नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। कम से कम 5 माला (1 माला यानी 108 बार) जाप जरूर करें। इस उपाय से आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये है वो मंत्र-
श्री राम -राम रामेति, रमे ,रामे ,मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने॥

पीले वस्त्र अर्पित करें
राम नवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा करने के बाद पीले वस्त्र अर्पित करें। धर्म ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी कहा गया है यानी पीले वस्त्र पहनने वाला और भगवान श्रीराम विष्णु के ही अवतार हैं। बाद में ये वस्त्र किसी योग्य ब्राह्मण को दान कर दें। इस उपाय से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

इस चीज का लगाएं भोग

राम नवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा के बाद भोग भी लगाया जाता है।श्रीराम को गाय के दूध से बनी केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं। बाद में यह खीर पूरा परिवार साथ मिलकर खाएं। इससे परिवार के सभी लोगों में प्रेम बढ़ेगा और दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। यदि परिवार में कोई विवाद है तो वह भी दूर होगा।

यह भी पढ़ें : ज्यादा तेज खर्राटे आना है खतरे की घंटी,मप्र में ही सुलभ है कारगर इलाज Click here

डिसक्लेमर: ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here