भोपाल। जन सहयोग दुर्गा उत्सव समिति न्यू अशोका गार्डन ए सेक्टर के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई।क्षेत्रीय पार्षद श्री सूर्यकांत गुप्ता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। श्री गुप्ता ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी। तदपुरांत राष्टगान हुआ। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई व राष्ट्र आत्मनिर्भर होने की दिशा में अग्रसर है। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता एवं 5 ट्रिलियन की अर्थ व्यवस्था के लक्ष्य में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी पांच सौ बिलियन यूएस डॉलर के योगदान का लक्ष्य तय किया है। यह मध्य प्रदेश में हो रहे विकास का द्योतक है।
श्री गुप्ता ने कहा कि आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। इसका श्रेय प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने भारत की साख को विदेशों में बढाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई है।
भाजपा एवं इसकी सरकारें “वसुधैव कुटुम्बकम” एवं “सर्वे भवन्तु सुखिन:” के मंत्र पर भरोसा रखती हैं और इसी आधार पर वह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें मेलजोल से रहना सिखाती है। हमारी पुरातन संस्कृति दिलों में ऐसी रची-बसी है कि इसके चलते हमारा गणतंत्र दिनोंदिन और मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों को इस पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन युवा अधिवक्ता नवनीत वैद्य ने किया। इस अवसर पर समिति के नेमा दादा,हरीश गोम्बद,जीसी भास्कर,एलपी बघेल,SLलोधी सर,अधिवक्ता सिद्धेश शुक्ला,सोहनलाल दमाडे, श्री सोनी,सिविल डिफेंस वॉलिंटियर अशोक जैन ,भोला भाई एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।आभार प्रदर्शन सोहनलाल दमाडे ने किया। आभार प्रदर्शन चेतन गोम्बद ने किया।