26 जनवरी को वसंत पंचमी भी , जानें कब है पूजन का शुभ मुहूर्त और माँ सरस्‍वती को प्रसन्न करने का मंत्र

0
321

उज्जैन // वसंत पंचमी जिसे हम सरस्वती पूजन व विवाह के अबूझ मुहूर्त के महापर्व के रूप में मनाते हैं। इस साल यह पर्व 26 जनवरी, दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती से ज्ञान, विद्या, बुद्धि और वाणी के लिए विशेष वरदान मांगा जाता है। देवी सरस्वती का पूजन सफेद और पीले पुष्पों से किया जाता है।

वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त-
वसंत पंचमी 2023 : 26 जनवरी, दिन गुरुवार

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त- 07.12 ए एम से 12.34 पी एम तक।

पूजन की कुल अवधि – 05 घंटे 21 मिनट्स।

वसंत पंचमी मध्याह्न टाइम- 12.34 पी एम।

दिन का चौघड़िया-
शुभ- 07.12 ए एम से 08.33 ए एम

चर- 11.13 ए एम से 12.34 पी एम

लाभ- 12.34 पी एम से 01.54 पी एम

अमृत- 01.54 पी एम से 03.14 पी एम

शुभ- 04.35 पी एम से 05.55 पी एम तक।
रात का चौघड़िया-
अमृत- 05.55 पी एम से 07.35 पी एम

चर- 07.35 पी एम से 09.14 पी एम

लाभ- 12.34 ए एम से 27 जनवरी को 02.13 ए एम तक।

शुभ- 03.53 ए एम से 27 जनवरी को 05.32 ए एम

अमृत- 05.32 ए एम से 27 जनवरी को 07.12 ए एम तक।

सरस्वती कथा-
वसंत पंचमी कथा के अनुसार सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा जी ने मनुष्य योनि की रचना की, परंतु वह अपनी सर्जना से संतुष्ट नहीं थे, तब उन्होंने विष्णु जी से आज्ञा लेकर अपने कमंडल से जल को पृथ्वी पर छिड़क दिया, जिससे पृथ्वी पर कंपन होने लगा और एक अद्भुत शक्ति के रूप में चतुर्भुजी सुंदर स्त्री प्रकट हुई।

जिनके एक हाथ में वीणा एवं दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। वहीं अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। जब इस देवी ने वीणा का मधुर नाद किया तो संसार के समस्त जीव-जंतुओं को वाणी प्राप्त हो गई, तब ब्रह्मा जी ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा।
सरस्वती मंत्र
1. ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नम

2. एकाक्षरी बीज मंत्र- ‘ऐं’।

3 ऎं ह्रीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्यां देही दापय-दापय स्वाहा।’

4. ॐ ऐं वाग्दैव्यै विद्महे कामराजाय धीमही तन्नो देवी प्रचोदयात।

माँ सरस्वती पूजन विधि
* वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त में किसी शांत स्थान या मंदिर में पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें।
* अपने सामने लकड़ी का एक बाजोट रखें। बाजोट पर सफेद वस्त्र बिछाएं तथा उस पर सरस्वती देवी का चित्र लगाएं।

* उस बाजोट पर एक तांबे की थाली रखें। यदि तांबे की थाली न हो, तो आप अन्य पात्र रखें।

* इस थाली में कुंकुम या केसर से रंगे हुए चावलों की एक ढेरी लगाएं।

* अब इन चावलों की ढेरी पर प्राण-प्रतिष्ठित एवं चेतनायुक्त शुभ मुहूर्त में सिद्ध किया हुआ ‘सरस्वती यंत्र’ स्‍थापित करें।

धार की भोजशाला पर प्रशासन की नजर
कल यानी 26 जनवरी को बसंत पंचमी है। इस दिन धार की भोजशाला में वाग्देवी यानी सरस्वती की पूजा होती है। इस भोजशाला को मुस्लिम मस्जिद मानते हैं, तो हिंदू भोजशाला। बसंत पंचमी पर भोजशाला को लेकर विवाद भी लगातार होते रहे हैं।

भोजशाला की मां वाग्देवी की प्रतिमा 114 साल से लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम ग्रेट रसल स्ट्रीट में रखी है। मुगलों के आक्रमण के बाद खंडित हुई इस प्रतिमा को अंग्रेजों ने खुदाई कर 1875 में निकाला था। मप्र , विशेषकर धार वासी प्रतिमा को वापस लाए जाने की मांग लम्बे समय से कर रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here