वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। इसको लेकर यह मान्यता है कि इस पेड़ पर ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश तीनों देवताओं का वास होता है। इसलिए व्रत सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ की पूजा करने से महिलाओं को तीनो देवताओं से सदैव सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद मिलता है।