मंदसौर। Amazing: जिला अस्पताल में सोमवार को एक अजीबो -गरीब मामला आया। अस्पताल पहुंचे एक परिवार ने कर्मचारियों से 8 साल पहले अस्पताल में मृत अपने घर की एक महिला सदस्य की आत्मा वापस करने की मांग कर डाली। अंत में वे कथित आत्मा को वापस लेकर ही लौटे। खास बात यह कि जिला अस्पताल से इस तरह आत्मा ले जाने का यह आठवां मामला है।
हुआ यूँ कि चित्तौड़गढ़ राजस्थान का एक परिवार सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने पहले अस्पताल कर्मचारियों से आठ साल पहले चिकित्सालय में ही मृत अपने परिवार की एक महिला की आत्मा वापस करने की मांग की।
परिवार की मांग सुन हक्के -बक्के कर्मचारियों ने परिवार को समझाने -बुझाने की लाख कोशिश की। लेकिन वे नहीं मानें। बाद में परिवारजनों ने अस्पताल परिसर में ही धूनी रमाई। इसके बाद शुरू हुई तंत्र – मंत्र की प्रक्रिया।




