Money: कैसे रुके ‘लक्ष्मी’,अपनाएं राशि अनुसार ये उपाय

0
311

“यह ख्वाहिश हर किसी की होती है कि उसका पर्स हर समय रुपयों से भरा रहे . माँ लक्ष्मी की कृपा बिना यह संभव नहीं। माँ की कृपा बरसती रहे तो उन्हें प्रसन्न रखने के लिए ये उपाय भी जरूरी है।”

इंदौर // हर कोई चाहता है कि उसका बटुआ पैसों से भरा रहे। जो कमाया वह व्यर्थ न जाए। माँ लक्ष्मी की कृपा Blessings हर समय बनी रहे।

दरअसल हर व्यक्ति पैसा कमाने के लिए काफी मेहनत करता है। जीवन से जुड़े सुखों को पाने के लिए धन की जरूरत होती है और यह धन बहुत मेहनत और किस्मत से हर किसी को मिलता है।

लेकिन महंगाई के इस दौर में सैलरी खाते में जमा होते ही खर्च हो जाती है। जब पैसा हाथ में आता है तो अचानक ऐसे नए खर्च सामने आ जाते हैं ,जिनके बारे में कभी सोचा भी न हो।

अपनी राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय
यह ख्वाहिश हर किसी की होती है कि उसका पर्स हर समय रुपयों से भरा रहे और

माँ लक्ष्मी की कृपा बिना यह संभव नहीं। माँ की कृपा बरसती रहे तो उन्हें प्रसन्न रखने के लिए ये उपाय भी जरूरी है।

यदि आपकी सैलरी जल्द खत्म हो जाती है और हर माह नए-नए खर्च सामने आ जाते हैं तो अपनी राशि के अनुसार ये उपाय आजमा सकते हैं। जानते हैं क्या है ये उपाय।

मेष, सिंह और धनु राशि वाले करें ये उपाय
मेष, सिंह या धनु राशि के जातकों की सैलरी से खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं और अगर आपके पास ज्यादा खर्च नजर आ रहा है तो अपने वेतन का कुछ हिस्सा दान जरूर करें।

जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने की वस्तु दान करें। इन चीजों के दान करने से कार्यालय में तनाव के साथ दुर्घटना भी बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : मंगलवार को कुंभ राशि में गोचर करेंगे शनिदेव,जानें किस राशि पर होगा क्या असर..Click here

वृषभ, कन्या या मकर राशि वाले करें ये उपाय
वृषभ, कन्या या मकर राशि के जातकों को अपनी आय का कुछ हिस्सा दान में देना चाहिए।

इन तीनों राशि के जातकों को हर शनिवार को शनिदेव पर तेल भी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से खर्चों में कटौती हो सकती है।

मिथुन, तुला या कुंभ राशि वाले करें ये उपाय
मिथुन, तुला या कुंभ राशि के जातकों को अपने वेतन का कुछ हिस्सा गरीबों के स्वास्थ्य पर खर्च करना चाहिए।

यदि संभव हो तो किसी अस्पताल में दान करना चाहिए। ऐसा करने से प्रमोशन के भी योग बनेंगे और नौकरी में कोई बाधा नहीं आएगी।

कर्क, वृश्चिक या मीन राशि वाले के उपाय
कर्क, वृश्चिक या मीन राशि के जातक वेतन मिलने पर कपड़ों या जूतों का दान करें। ये चीजें अपने घर के आस-पास किसी वृद्ध को प्रेमपूर्वक दे दें।

यदि कोई प्यास हो तो उसे पानी भी पिलाने का काम कर सकते हैं। इस उपाय से जीवन दीर्घायु होता है और साथ ही आर्थिक संपन्नता भी आती है।

यह भी पढ़ें : क्यों ध्वस्त हुआ यह प्राचीन सूर्य मंदिर ,क्या है वास्तु दोष ,वहीं ये मंदिर वर्षों से खड़े हैं अटल … Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here