” सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। बसंत पंचमी का दिन शिक्षा के रूप से अति विशेष माना जाता है। “
उज्जैन। Basant Panchmi बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और उनसे विद्या और बुद्धि का आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है।
इस वर्ष बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023 के दिन है। इस दिन पीले रंग का खास महत्व है। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी पर पीले का रंग कई तरह से उपयोग करने पर बुद्धि के साथ धन में वृद्धि होती है। आइये जानते हैं बसंत पंचमी पर पीले रंग के उपाय।
बसंत पंचमी पर करें पीले रंग के ये उपाय
1.बसंत पंचमी के दिन भोग के लिए पीले रंग की बर्फी या बेसन के लड्डू तैयार करें। मां सरस्वती को भोग लगाने के बाद इन्हें 7 कन्याओं में बांट दें। ऐसा करने से मां सरस्वती के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।
बच्चों के हाथों कराएं इन वस्तुओं का दान
2.यदि बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो उसके हाथों से किसी गरीब व्यक्ति को पीले रंग की वस्तु दान कराएं।
इनमें जैसे केला, दाल, पीले फूल, पीले वस्त्र, शिक्षा से जुड़ी चीजें शामिल हैं। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी।
3.सुख-समृद्धि की प्राप्ति एवं स्मरण शक्ति के विकार के लिए बसंत पंचमी पर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। दो मुखी दीपक लगाकर विश्वविजय सरस्वती कवच का पाठ करें।
यह भी पढ़ें : अपशकुन है दूध का बार-बार गिरना , दोष से बचने के लिए करें ये उपाय .. Double click here
वैवाहिक जीवन में व्याप्त तनाव होगा दूर
4.वैवाहिक जीवन में व्याप्त तनाव दूर करने के लिए बसंत पंचमी पर दूध में हल्दी मिलाकर देवी सरस्वती का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपकी वाणी में मिठास भी आती है।
घर में बनी रहती सुख-शांति
5.बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
इसके साथ ही वाणी पर नियंत्रण करने की शक्ति मिलती है जिससे व्यक्तित्व निखरता है।
करें इस मन्त्र का जाप
6.यदि आपकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की रुकावट आ रही है तो बसंत पंचमी के दिन 108 पीले फूल देवी सरस्वती को अर्पित कर।
इसके साथ ही ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः मंत्र का एक माला जाप करें। शीघ्र ही आपकी समस्या का समाधना हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : अपशकुन है दूध का बार-बार गिरना , दोष से बचने के लिए करें ये उपाय .. Double click here
यह भी पढ़ें : रिलेशन बनाने से मना किया तो मंगेतर ने उठाया यह कदम.. Double click here



