Shri Vishnu Chalisa: गुरुवार को करें श्री विष्णु चालीसा का पाठ तो होंगे ये लाभ

0
1126

उज्जैन // Shri Vishnu Chalisa  धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और अनंत नाम हैं।  एकादशी और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व है।

ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। पुराणों में बताया गया है कि भगवान विष्णु की पूजा से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

ऐसा मान्यता है कि अगर भक्त हर गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत्त पूजा करते हैं ,बताए गए उपाय अपनाते हैं, तो उनके सारे संकट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : रामायण ,सुंदरकांड पाठ से पहले जरूरी है इन मन्त्रों से प्रभु का आह्वान

सुख-सौभाग्य में होती है वृद्धि


इतना ही नहीं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।  इस दिन विष्णु चालीसा का पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

जो लोग नियमित भगवान विष्णु चालीसा पढ़ते हैं, उनके घर हमेशा खुशियों से भरे होते हैं।

पाठ का महत्व

 श्री विष्णु की कृपा से सिद्धि-बुद्धि, धन-बल और ज्ञान-विवेक की प्राप्ति होती है।

विष्णु चालीसा का पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

भगवान विष्णु के प्रभाव से इंसान धनी बनता है.  वो तरक्की करता है। वो हर तरह के सुख का भागीदार बनता है, उसे कष्ट नहीं होता।

श्री विष्णु शक्ति-ज्ञान के देवता हैं.  उनकी कृपा मात्र से ही इंसान सारी तकलीफों से दूर हो जाता है और वो तेजस्वी बनता है।

यह भी पढ़ें : इसलिए मना है वृन्दावन के निधिवन मंदिर में राधा रानी के फोटो लेना

विष्णु चालीसा पाठ की विधि


* प्रातः जल्दी उठ कर स्नानादि से निवृत्त हो कर साफ पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

* अब श्रीहरि विष्णु के सामने घी का दीपक जला कर मन में संकल्प करें।

* मंदिर या पूजा घर में आसन लगा कर बैठ जाएं . फिर विष्णु चालीसा का पाठ आरंभ करें।

* इसके बाद धूप दीप करके भगवान को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

*भोग में तुलसी की पत्ती अवश्य डालें। तुलसी बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी मानी जाती है।

*घर के सदस्यों को प्रसाद वितरित करें।

यह भी पढ़ें :तनावमुक्त और खुश रहने के लिए सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज से जानिए सटीक उपाय

विष्णु चालीसा  पाठ के लाभ


विष्णु चालीसा का पाठ करने से हमें सुख,सौभाग्य, समृद्धि के साथ ही साथ धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

–चालीसा का पाठ भर करने से हमारे सभी कष्टों व समस्याओं का निवारण होता है।

-पाठ करने से हमें, भीतर सकारात्मक मानसिक शक्ति की उत्पत्ति होती है।

-गुरुवार के दिन  विष्णु चालीसा  का पाठ करने से हमें मोक्ष मिलता है।

-पाठ करने से हमें, शक्ति व ज्ञान की प्राप्ति होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here