तिरुपति// Vastu of Plants पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ये बोल सकते हैं कि व्यक्ति का जीवन पेड़-पौधों के बिना चलना असंभव है।
वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधे व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर के आसपास लगाने से सुख-समृद्धि के साथ शारीरिक, आर्थिक लाभ मिलता है।
इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। ऐसे ही वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया है जिन्हें घर में लगाना तो शुभ माना जाता है।
लेकिन उनका सूखना या मुरझाया व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर डालती है। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधे हैं जिनके सूखने से व्यक्ति को अनिष्ट के संकेत मिलने लगते हैं।
शमी का पौधा
शमी का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। यह पेड़ भगवान शिव को काफी प्रिय है।
इसके साथ ही इस पौधे का संबंध भगवान शनि से है।
ऐसे में अगर अचानक शमी का पौधा सूख जाए तो समझ लें कि कुंडली में शनि की स्थिति खराब है।
व्यक्ति को धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उस पौधे की जगह दूसरा शमी का पेड़ लगा देना चाहिए।
ऐसे रखें हरा -भरा
शमी के पेड़ को ठीक से बढ़ने के लिए 6-8 घंटे धूप की जरूरत होती है। गमला: कम से कम 12-14 इंच का गमला लें, गमले में ड्रेनेज होल हो इस बात का ध्यान रखें।
पानी: गमले में पानी इस तरह दे की गमले के ड्रेनेज होल में पानी बाहर आए। और फिर गमले की ऊपर 2 इंच की मिट्टी सुखने तक प्रतीक्षा करें।
यह चरम स्थितियों में उगने वाला पोधा है. पौधा सूखा और पाला सहन कर सकता है।
यह 40-45 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक तापमान को सहन कर सकता है।
प्रारंभिक अवस्था में पाला नुकसान पहुंचा सकता है . लेकिन एक बार पेड़ की जड़ें जमा लेने के बाद यह सर्दियों में -6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान को सहन कर सकता है।
पसंदीदा मिट्टी: गहरी बलुई दोमट मिट्टी।
सम्मान: यह संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय वृक्ष है। शमी राजस्थान का राजकीय पौधा है।
कुछ अन्य सामान्य नाम: गफ़ (Arab), शमी, खेजरी, खिचड़ी पेड़,
अधिकतम ऊँचाई: 8 से 16 फीट।
——————————————————
मनी प्लांट
ऐसे रखें हरा -भरा
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है।
माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है।
लेकिन कई बार अचानक से मनी प्लांट सूख जाता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूख जाना अशुभ होता है।
व्यक्ति को आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
है “गुड लक ट्री”
मनी प्लांट, जिसे “गुड लक ट्री” के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा पौधा है जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अंतरिक्ष में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और इसे पैसे के लिए सौभाग्य माना जाता है।
यह लोकप्रिय हैं क्योंकि उन्हें हरा भरा बनाए रखने के लिए बहुत कम प्रयास की आवश्यकता होती है।
इसकी एक मोटी, अक्सर लटकी हुई, तना, बड़ी हरी पत्तियाँ होती हैं, और यह 10 फीट (3.0 मीटर) तक लंबी हो सकती हैं।
[…] […]