उज्जैन,Aaj ka rashifal 9th june 2022: आज 9 जून गुरुवार का दिन, ज्येष्ठ मास, शुक्लपक्ष की नवमी तिथि 8.22AM तक रहेंगी उसके बाद दशमी तिथि लग रही है ।
आज का दिन किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य,प्रतियोगिता परीक्षा आदि के अत्यंत शुभ है । जानिए कैसा रहेगा राशि अनुसार गुरुवार का दिन।
मेष (Aries ):बन रहा वाहन खरीदने का योग
आज आपका दिन मिला-जुला फल देगा । प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी ।
कार्यक्षेत्र में अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे ।
जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है ।
व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है । वाहन खरीदने का योग बन रहा है ।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा । परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं । दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
यह भी पढ़ें : गंगा दशहरा आज ,बन रहा गजकेसरी व महालक्ष्मी योग ,जानिए स्नान-दान का मुहूर्त और पूजा विधि
वृषभ (Taurus ):धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे । आर्थिक स्थिति के साथ-साथ घरेलू जीवन में भी सुधार होगा ।
आय के नए स्रोत बनेंगे । मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है ।
पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । व्यापारिक क्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी । धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।
कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है । परिवारजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं ।
जीवन साथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे । संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है । साथी से उपहार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन (Gemini ):प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा
आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा । परेशानिय। समाप्त होंगी। आर्थिक स्थिति सुधार बनेगी । धन लाभ के योग बन रहे हैं । कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे ।
सभी कार्य सुचारू रूप से शुरू होंगे । वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे । पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । इच्छित जगह पर परिवर्तन होने के योग हैं । परिवार में खुशी का माहौल रहेगा । जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है । विवाह प्रस्ताव मिल सकता है ।
यह भी पढ़ें : रामायण ,सुंदरकांड पाठ से पहले जरूरी है इन मन्त्रों से प्रभु का आह्वान
कर्क (Cancer ): उतार चढ़ाव भरा रहेगा दिन
आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा । सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं । सावधानी बरतें । आर्थिक मामले उलझ सकते हैं । खर्चों की अधिकता रहेगी ।
उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा । कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे । सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा ।
धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी । छात्रों के लिए समय अच्छा है । पढ़ने-लिखने में मन लगेगा । परिवार में सुख शांति रहेगी । संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी । दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है । प्रिय जन शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं ।
सिंह (Leo ):प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम
आज का दिन ठीक-ठाक बीतेगा । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे ।
कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच समझकर लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का सबब बन सकते हैं ।
व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा । छात्रों के लिए दिन अनुकूल है ।
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा ।विश्वास बढ़ेगा । अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं । जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं । प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है । दिन यादगार रहेगा ।
कन्या (Virgo ):वाणी पर रखें संयम
आज का दिन सकारात्मक फल से भरा होगा । कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा । पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है । शत्रु पक्ष परास्त होगा । सभी का सहयोग प्राप्त होगा ।
व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में निर्णय न लें । आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें । छात्रों के लिए दिन सकारात्मक पर ला सकता है।
क्रोध की अधिकता के कारण मतभेद रह सकता है । वाणी पर संयम रखें ।
दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है । जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें । प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है ।
तुला (Libra ):बन रहे धन लाभ के योग
आज का दिन शुभ होगा ।कार्यस्थल पर चल रही चुनौती समाप्त होगी। कार्य सामान्य गति से चलेंगे । आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगे । धन लाभ के योग बन रहे हैं ।
पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें ।जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें ।अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी । किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है ।
शेयर मार्केट, सट्टा बाज़ार से मुनाफा कमा सकते हैं । आज आपको पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है । संयम से काम लें । जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । संबंधों के लिए दिन अच्छा है । पार्टनर की तलाश पूरी होगी।
वृश्चिक (Scorpio ):सफलतादायक रहेगा आज का दिन
आर्थिक दृष्टि से दिन काफी सकारात्मक है । आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी ।आय के नए स्रोत खुलेंगे । कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा ।
आर्थिक योजनाओं में पूंजी निवेश कर सकते हैं । जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे । किसी कंपनी से कोई बड़ा अनुबंध कर सकते हैं । शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन सफलतादायक रहेगा । समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी । पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे ।
माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा । दांपत्य जीवन से तनाव खत्म होगा । आपसी समझ बढ़ेगी । प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है । बाहर घूमने जा सकते हैं ।
धनु (Sagittarius ): छवि में सुधार होगा
आज दिन मिलाजुला रहेगा । आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है ।
पूंजी निवेश से पहले विचार करें । अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
रूखा व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े ।
वाणी पर संयम रखें । समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं । जिससे आपकी छवि में सुधार होगा ।
परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा । माता-पिता की सहायता से आर्थिक तकलीफ दूर हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें । प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है । धैर्य बनाए रखें।
मकर(Capricorn ):मौज मस्ती में बीतेगा दिन
आज का दिन सुख व समृद्धि से भरपूर होगा। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी या पदोन्नती हो सकती है।
व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। छात्रों के लिए दिन काफी अच्छे फल लेकर आ रहा है। विरोधी परास्त होंगे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाई-बहनों के साथ दिन मौज मस्ती में बीतेगा। घर परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन होगा जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा साथ में घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है संयम से काम लें।
कुंभ (Aquarius ):क्रोध पर रखें नियंत्रण
आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी।
व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
मीन (Pisces ):बेरोज़गारों के लिए देना अच्छा
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। व्यक्तिगत जीवन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। किंतु आर्थिक दृष्टि से दिन कठिन रह सकता है। अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। किसी बड़े पूंजी निवेश से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
छात्रों को इच्छित परिणाम न मिलने से दिन उदासी भरा रहेगा।बेरोज़गारों के लिए देना अच्छा है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।


