Bhopal:आज इतिहास बदलेगा करवट, साढे तीन सौ साल बाद भोपाल में सजेगा दरबार

0
205

भोपाल। मंगलवार,14 फरवरी,वैलेंटाइन डे यानी प्रेम का दिवस। आज करीब तीन सौ साल बाद भोपाल का इतिहास फिर करवट बदलने जा रहा है।

जी हां,बात हो रही है,राजधानी के समीपस्थ जगदीशपुर की जो अब तक इस्लाम नगर के नाम से जाना जाता रहा है। यहां के चमन महल में करीब तीन सौ साल बाद पुन: वह दरबार सजेगा जो कभी 18वीं सदी अर्थात लगभग 1715 ईस्वी में तत्कालीन राजपूत राजा देवरा चौहान का सजा करता था। इस दरबार में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे प्रदेश के मुखिया,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

कालांतर में मुगल शासनकाल में तत्कालीन नवाब सरदार दोस्त मोहम्मद खान ने जगदीशपुर का नाम बदलकर इस्लामनगर कर दिया था। तब से यह इसी नाम से जाना जाता रहा। जगदीशपुर का महल ऐतिहासिक महत्व का होने के बावजूद यह एक तरह से गुमनामी में था। इसके चमन महल,रानी महल व नरसिंह देवडा के गौंड महल को नए सिरे से सजाया.संवारा गया है।

जहां लगता था पुराना दरबार, वहीं बना मंच
जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम तय होते ही महज तीन दिन में चमन महल को सजा दिया है। यहां पर चारों तरफ विशेष रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। जिससे पूरा महल रात के अंधेरे में बेहत सुंदर लग रहा है। चमन महल में बनी चार बाग शैली के अंदर ही यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ऐसा बताया जाता है कि यहां बने एक चबुतरे से पुराने शासक भी दरबार लगाकर प्रजा का हालचाल जानते थे। इसी के पास ही मंच बनाया गया है।
मुख्यमंत्री देंगे 28 करोड़ 86 लाख के विकास कार्यों की सौगात
जगदीशपुर के चमन महल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासियों सहित आसपास के ग्रामीण शामिल होंगे। इस दौरान जगदीशपुर के रहवासी मुख्यमंत्री के प्रथम आगमन पर उनका अभिनंदन और स्वागत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में 28 करोड़ 86 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें बहुप्रतिक्षित मार्ग लांबाखेड़ा से जगदीशपुर के कार्य का शिलान्यास करेंगे। यह मार्ग चार करोड़ 10 लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसके अलावा भदभदा से निपानिया जाट, लांबाखेड़ा से पिपरिया बाजखां, ईंटखेड़ी से औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा मार्ग, परेवाखेड़ा विद्युत केंद्र, ग्राम रूनाहा, ललरिया, सेमरीकलां, कचनारिया, जमूसरखुर्द, सिघोड़ा में एफएसटीपी निर्माण, गोबर गैस संयंत्र सहित अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। वहीं ग्राम पंचायत ईंटखेड़ी में 40 लाख से निर्मित मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर का लोकार्पण करेंगें।
बैरसिया में रखेंगे औद्योगिक पार्क की नींव
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैरसिया तहसील में नए औद्योगिक पार्क की नींव रखेंगे। वह तीन लाख नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 112 करोड़ रुपये से अधिक की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना सहित लगभग 212 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। वह नवीन औद्योगिक केंद्र के 25 करोड़ 88 लाख के विकास कार्यों के अलावा सुदूर ग्राम संपर्क योजना के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here