उज्जैन // Shraddha Paksha भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक की तिथि बेहद खास होती है। इसे श्राद्ध पक्ष कहा जाता है। श्राद्ध पक्ष 10 सितंबर से शुरू हो चुका है और 25 सितंबर तक रहेगा। इन 16 दिनों में जातक अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उपाय, दान, पूजा, तर्पण आदि कार्य करते हैं।
इस दौरान बच्चों का जन्म बेहद खास बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि ऐसे बच्चों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है।
यह भी पढ़ें : घर की बगिया में कभी न लगाए ये पौधे
भाग्यशाली होते हैं बच्चे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्राद्ध पक्ष में जन्में बच्चे भाग्यशाली होते हैं। इनके साथ पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे बच्चे जीवन में तरक्की करते हैं। इनकी प्रवत्ति रचनात्मक होती है।
खत्म होता है पितृ दोष



