Trees and plants पेड़-पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। ये शुद्ध हवा देने के साथ-साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान करते हैं। पौधों का धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व होता है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर के लिए काफी अशुभ माने जाते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों का संबंध हमारे भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। कुछ पौधों को हमारे घर में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि उन पौधों से नकारात्मक ऊर्जा संचार होने लगती है। कई पौधों के घर में होने से तरक्की में रुकावट आने लगती है।
यह भी पढ़ें : 30 जुलाई को सावन का तीसरा शनिवार,इन राशि वालों के लिए है लाभदायक
साथ ही घर से खुशहाली भी चली जाती है। जाने अनजाने में उन पौधों के कारण घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
इसमें होता है बुरी आत्माओं का वास
मेहंदी के पौधे को घर के अंदर कभी भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक असर पड़ता है। कहा जाता है कि मेहंदी के पौधे में बुरी आत्माओं का जल्दी पड़ता है। इसलिए घर में कभी भी मेहंदी का पौधा न लगाएं।
यह भी पढ़ें : अगस्त में तीन ग्रहों का राशि परिवर्तन इन राशि वालों के लिए वरदान
इनसे आती है तरक्की में रुकावट

बोनसाई का पौधा दिखने में बेहद ही खूबसूरत होता है। लोग इसे अपने घर में साज-सज्जा के तौर पर लगाते हैं। लेकिन ये पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तरक्की में रुकावट पैदा करता है। इसी कारण से घर के अंदर या आंगन में इस पौधे को नहीं लगाना चाहिए।
इस पौधे में है नकारात्मक ऊर्जा का वास

इमली के पौधे को घर पर कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास माना जाता है। इमली के पौधे को कभी भी तोहफे के रूप में भी नहीं देना चाहिए।
यह भी पढ़ें : वास्तु के लिहाज से घर में इन तीन पौधों का सूखना ठीक नहीं
यह पैदा करता है तनाव

बबूल के पौधे को औषधीय रूप से भरपूर माना जाता है। लेकिन इसके बाद भी इस पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे के घर में होने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। साथ ही मानसिक परेशानियां भी होने लगती हैं।
गुलाब को छोड़ अन्य कांटेदार पौधे

घर में भूलकर भी कांटे वाले पौधे को नहीं लगाना चाहिए। गुलाब के अलावा किसी भी तरह के कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या फिर आकर्षक दिखने वाले कोई भी कांटेदार पौधों को घरों में नहीं लगाएं। ऐसे पौधों को घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।
बनते काम बिगड़ते हैं ये पौधे
घर में कभी भी मुरझाए हुए पौधे को नहीं लगाना चाहिए। मुरझाए पौधे के घरों में होने से बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। घर में अगर किसी प्रकार के बुके या गुलदस्ते रखें हो तो इनके सूखने या फिर मुरझाने से पहले इन्हें घर से हटा देना चाहिए। इन मुरझाए पौधों के कारण घर में कलह होने लगती है।
यह भी पढ़ें : वास्तु के लिहाज से घर में इन तीन पौधों का सूखना ठीक नहीं