उज्जैन // Aaj ka rashifal 14 June 2022:
ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही ज्येष्ठ मास का आखिरी मंगलवार आज पड़ रहा है।
आज शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 5:22 तक रहेगी । उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है । दिन धार्मिक अनुष्ठानों, दान, पूजा व संस्कार के लिए शुभ रहेगा । जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा मंगलवार का दिन ।
मेष (Aries ):स्थान परिवर्तन के योग
आज का दिन मिलाजुला रहेगा । आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी । उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा । कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएँगे । स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं ।
प्रमोशन भी प्राप्त होगा । आर्थिक सौदों के मोल भाव करते समय जल्दबाजी में निर्णय ना लें । अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है ।
दोस्तों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा । पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा । पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे । दांपत्य जीवन से तनाव कम होगा । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है । आपसी दूरी कम होगी ।
वृषभ (Taurus ): उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा
आज के दिन आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। एक नई ऊर्जा का संचार होगा ।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी । रुके हुए कामों को गति प्राप्त होगी ।
वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं । उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा । यात्रा के योग बन रहे है ।
रचनात्मक क्षेत्र, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर रहेगा । छात्रों का समय उनके अनुकूल रहेगा । परिवार में छिटपुट तनाव उभर सकते हैं ।
बेवजह बहस में न पड़े , क्रोध पर नियंत्रण रखें । दम्पत्ति के जीवन सामान्य रहेगा । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है । प्रेम को शादी में बदलने का विचार कर सकते हैं ।
मिथुन (Gemini ): रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे
आज अब अपने आपको चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे । आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं । स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है । आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । कार्यक्षेत्र में स्थिति सकारात्मक रहेगी । सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा ।
रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे , खर्चों की अधिकता रह सकती है ।
पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें । दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं । छात्रों के लिए समय अच्छा है । पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी । अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे । दांपत्य जीवन में तनाव दूर होंगे । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।
कर्क (Cancer ): उतार चढ़ाव से भरा रहेगा दिन
आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा । पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं ।
मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं ,आलस्य बना रह सकता है । काम का बोझ महसूस करेंगे ।
निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी । रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे । व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें ।
अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है । छात्रों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी । परिवार में सुख शांति रहेगी । दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी । जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें । प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल ।
सिंह (Leo ): परीक्षा में सफलता मिलेंगी
आज का दिन खुशनुमा बीतेगा । स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी , मन प्रसन्न रहेगा । सभी कम समय पर पूरे होंगे । मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी ।
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी , धन लाभ होगा । सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं ।
मार्केटिंग जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी । छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी । अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिलेंगे । परिवारजनों के साथ घूमने जा सकते हैं । जीवनसाथी के साथ तनाव कम होगा । रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है ।
कन्या (Virgo ):धन आगमन के योग बनेंगे
दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है । मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा । मन प्रसन्न रहेगा , धन आगमन के योग बनेंगे ।
कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी । वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा । मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है ।
पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें , शत्रु पक्ष परास्त होगा । छात्रों के लिए समय अच्छा है । सफलता प्राप्त होगी । परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं । दांपत्य जीवन मधुर रहेगा । आपसी समझ बढ़ेगी । प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।
तुला (Libra ): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
आज आर्थिक दृष्टि से सावधानी बरतने की आवश्यकता है । पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलें । कार्यक्षेत्र पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी ।
सोचे हुए सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे । समय पर पूर्ण भी होंगे । व्यापारिक मामलों से कार्यशैली में बदलाव कर सकते हैं । आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी ।
सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे । स्वास्थ्य में सुधार आएगा , तनाव से मुक्ति मिलेंगी । परिवार में सुख शांति रहेगी । किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है । घर में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा । दांपत्य जीवन सुखद रहेगा । प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है । आपसी मतभेद दूर होंगे ।
यह भी पढ़ें : रामायण ,सुंदरकांड पाठ से पहले जरूरी है इन मन्त्रों से प्रभु का आह्वान
आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं । आज का दिन सकारात्मकता से बीतेगा ।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा । आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं । कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है । काम में मन कम लगेगा ।आलस्य का अनुभव करेंगे ।
आज आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा । कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें । दिन भागदौड़ भरा रह सकता है । कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेगी । आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा ।
आज का दिन आपके लिए यादगार साबित हो सकता है । दिन मौज मस्ती से भरपूर रहेगा । स्वास्थ्य बेहतर होगा , जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे , किंतु अति आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय न लें , जो आगे चलकर परेशानी भरा रहे हैं ।

