Karan Johar’s party: चर्चा में करण जौहर की पार्टी , हुआ कुछ ऐसा ऋतिक ने लिखी यह पोस्ट

Karan Johar's party

0
254

नई दिल्ली : करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में सूट बूट पहन कर पहुंचे ऋतिक रोशन की कुछ तस्वीरें छा गई हैं। ऋतिक रोशन करण जौहर की पार्टी में रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे. दोनों एक साथ कमाल के लग रहे थे, और ब्लैक कलर में ट्विनिंग कर रहे थे।

इस तरह दोनों सुर्खियां बटोरने में खूब कामयाब रहे। ड्रॉप डेड गॉर्जियस इमेज के अलावा उनके प्रशंसक इसलिए भी ज्यादा उत्सुक दिखे . यहां उन्होंने खुलासा किया कि यह उनका दाढ़ी में आखिरी पोस्ट है। यह दाढ़ी उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए बढ़ाई थी. ऋतिक रोशन जो भी करते हैं, स्टाइल में करते हैं ।

किया लुक का खुलासा

इस साल की शुरुआत में सुपरस्टार ने बहुप्रतीक्षित ‘विक्रम वेधा’ में अपने लुक का खुलासा किया  और इंटरनेट पर धूम मचा दी । सुपरस्टार ने अपने दाढ़ी-मूंछ वाले लुक के साथ वापसी की । सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए, ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा है, ‘पिछली रात, आखिरी पोस्ट दाढ़ी के साथ।’

यह भी पढ़ें :           मौनी रॉय ने बॉडीकॉन ड्रेस में दिखाईं अदाएं

विक्रम वेधा तमिल की सुपरहिट फिल्म का रीमेक
‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन का लुक उनके द्वारा पहले किए गए लुक से बहुत अलग है.  सुपरस्टार ने संकेत दिया है कि फिल्म पूरी होने वाली है, क्योंकि उन्होंने अपने इस लुक को अलविदा कह दिया है, जिसे डिजिटल दुनिया में सभी को दीवाना बना दिया था. विक्रम वेधा तमिल की सुपरहिट फिल्म का रीमेक है। इसमें सैफ अली खान और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आएंगे।

Janhvi Kapoor sports neon biker shorts, looks fresh out of her Pilates class

Read @ANI Story | https://t.co/ODTS9e4eEu#JanhviKapoor #Pilates #Pilatesclass #Bollywood pic.twitter.com/PmbgVwzatS
— ANI Digital (@ani_digital) May 26, 2022

ट्विनिंग कर पहुंचे विजय देवरकोंडा -रश्मिका मंदाना

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devrakonda) और रश्मिका मंदाना भी शामिल हुईं। दोनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में दोनों ट्विनिंग करके पहुंचे। दोनों की  तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here