तारक मेहता का उल्टा चश्मा: ‘ दया बेन के घर आया दूसरा नन्हा मेहमान , शो में उनकी जगह दिखेंगी नई दया बेन

0
482

मुंबई //टीवी का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन के किरदार से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के घर नन्हा मेहमान आया है। दिशा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है।

इस बात की जानकारी उनके बिजनेस मैन पति मयूर पाडिया और उनके भाई मयूर वकानी ने दी। दिशा वकानी के भाई मयूर यानि की तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सुंदरलाल ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की।

उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बात से बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक बार फिर मामा बन गया हूं।’ वहीं पिछले कई दिनों से यह खबरें आ रही थी कि दिशा जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन के रुप में वापसी करने वाली है।

‘सुंदरलाल’ ने जाहिर की अपनी खुशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का मजेदार रोल निभाने वाले मयूर वकानी जो कि असल जिंदगी में दिशा वकानी के भाई भी है। उन्होंने हाल ही में हुई बातचीत में बताया कि वे मामा बन गए है उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बात से बहुत खुशी है कि मैं दोबारा मामा बन गया हूं।

साल 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब वह एक बार फिर मां बन गई है और मैं एक बार फिर मामा बन गया। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’ साथ ही मयूर वकानी ने दिशा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वापसी करने पर भी चुप्पी तोड़ी है।

दर्शकों का भरपूर मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो का हर एक किरदार खास है। लेकिन इसका सबसे अनूठा रोल है दया बेन का जो कि सभी का फेवरेट किरदार है। इस किरदार को इतना दिलचस्प बनाने का श्रेय इस शो के मेकर्स और दिशा वकानी को जाता है।

दिशा वकानी ने अपनी दमदार अदाकारी से आज इस रोल में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। लेकिन पिछले 5 सालों से दयाबेन के बिना ही शो चल रहा है।

वे काफी लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रहीें है। अब खबरें आ रही है कि शो में जल्द ही दयाबेन की वापसी हो सकती है लेकिन अभी इस बात पर स्पष्टता नहीं है कि दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ही निभाएंगी या कोई और।

शो में आ सकती है नई दया बेन
खबरें आ रही है कि दिशा वकानी की जगह शो में नई दया बेन आ सकती है। हाल ही में हुई बातचीत मेें असीत कुमार मोदी ने सीधे तौर पर बातों को न कहकर उन्होंने एक बड़ा हिंट दिया। असित कुमार मोदी का कहना है कि वे नहीं जानते दिशा वकानी शो में वापसी करेंगी या नहीं। क्याोकिं शादी और बच्चों के बाद हर किसी की पर्सनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। उनसे पूछे गए सवाल का स्पष्ट जवाब न देते हुए उन्होंने ये मान लिया कि दिशा बेन हो या कोई और हो शो में दया बेन की वापसी जरुर होगी।

जल्द ही जेठालाल,दयाबेन होंगे एक साथ

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान असित कुमार मोदी ने अपने शो से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। जिसमें उन्होंने दयाबेन की वापसी पर से भी पर्दा उठाया। उन्होंने यह मान लिया कि शो में इसी साल दयाबेन की वापसी जरुर होगी।

उनके मुताबिक इस रोल को न दिखाने की उनके पास कोई वजह नहीं है। उनका कहना है कि दर्शक जल्द ही जेठालाल और दयाबेन को एक साथ देख सकेंगे। बस इसके लिए वे सही मौके का इंतजार कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here