अक्षय कुमार अपनी यह कमाई करेंगे दान,नहीं करेंगे पान मसालों का विज्ञापन ,मांगी माफी

0
403

मुंबई //बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर इंडस्ट्री इकलौते ऐसे अभिनेता जो हर साल सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। अभिनेता बीते कई दिनों से फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लेकिन इस बार उनकी इस चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर का एक विज्ञापन है।

दरअसल एक्टर अक्षय कुमार बीते दिनों एक विज्ञापन के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ पान मसाला का विज्ञापन करने के चलते अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर आ गए। एक्टर के फैंस ने भी नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद अब अभिनेता ने तंबाकू ब्रांड का एड करने के लिए माफी मांगी है।

अक्षय ने मांगी फैंस से माफी

आलोचकों के निशाने पर आने के बाद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा जारी किया है और पान मसाला का एड करने पर माफी मांगी है। अपनी पोस्ट में अक्षय कुमार ने लिखा- ‘आई एम सॉरी। मैं आप सभी मेरे शुभचिंतकों और फैंस, सभी से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में आपकी प्रतिक्रियाओं ने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। हालांकि, मैंने कभी तंबाकू को प्रमोट नहीं किया और ना ही करूंगा। विमल इलायची के साथ अपने एसोसिएशन को लेकर आपकी जो भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हटता हूं।


अभिनेता ने आगे लिखा, ”मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन के लिए मिली फीस को अच्छे कार्य के लिए लगाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस एड को प्रसारित करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं होती। लेकिन मैं वादा करता हूं भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों का चयन करूंगा। इसके बदले में मैं हमेशा आपका प्यार और दुआ मांगता रहूंगा।”
ट्रोलर्स के निशाने पर अक्षय

कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार का एक एड रिलीज हुआ था। जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन ने अक्षय कुमार का ‘विमल यूनिवर्स’ में वेलकम किया। बॉलीवुड के तीनों बड़े स्टार्स पहली बार किसी एड में सामने आए थे। वैसे थी तो ये बहुत बड़ी बात लेकिन क्योंकि तीनों ने तंबाकू ब्रांड के एड के लिए हाथ मिलाया था। इसलिए ये एड ट्रोल्स के निशाने पर आया। लेकिन अक्षय कुमार के नजर आते ही लोगों ने हंगामा कर दिया। अक्षय कुमार के फैंस ने एक्टर के पुराने वीडियोज भी शेयर किए जहां वे शराब, सिगरेट जैसे हानिकारक प्रोड्क्टस से दूर रहने की बात करते दिखे। काफी आलोचनाएं झेलने के बाद अब एक्टर ने माफी मांग ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here