मित्र राशि में आए शुक्र,हो सकता है इन राशियों का भाग्योदय,जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार

0
376

उज्जैन।वैभव-विलासिता के कारक शुक्र वृष से निकलकर मित्र बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर चुके हैं। यहां’उनका संयोग मंगल के साथ बनने से सभी राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा। शुक्र और मंगल का यह संयोग सभी राशियों पर मिला-जुला प्रभाव देने वाला होगा।कुछ राशियों को आगामी समय में धन और करियर के मामले में लाभ होगा। आइए जाने आपकी राशि पर क्या होगा असर और कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन।

ज्योतिषाचार्य दीपक शुक्ला के अनुसार,शुक्रदेव मिथुन राशि में 30 मई की शाम को 7:39 बजे तक रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। शुक्र को सौंदर्य और सुख- समृद्धि के लिए भी शुभ ग्रह माना गया है।

शुक्र के शुभ प्रभाव से कई राशियों के लोगों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात कन्‍या राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा का राहु, बुध, सूर्य और गुरु के साथ षडाष्टक योग बना है।
मेष :
मेष राशि के जातकों पर आज भाग्य मेहरबान रहेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास फलीभूत होंगे।यद्यपि कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे जो कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है। निवेश भी ​आज किया जा सकता है,लेकिन परिवार से परामर्श अवश्य करें। प्रसि​द्धि व मान.सम्मान मिलेगा।संध्या​ मित्रों के साथ गुजार सकते हैं।बच्चों के लिए कोई​ गिफ्ट खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर भाग्य 80फीसद आपके साथ रहेगा। सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

वृषभ:राजनेताओं के लिए आज का दिन उत्तम है।जनसहयोग मिलेगा। प्रभाव बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिए बेहतर दिन है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम समय पर पूरे होंगे। शाम का समय परिवार के साथ ​बिताएंगे। यह आपको मानसिक शांति देगा। पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य पर विचार हो सकता है। कारोबार में सफलता मिलेगी। आज करीब 87फीसद भाग्य आपके साथ है। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

मिथुन:
दिन शुभ रहेगा।योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य सफलता दिलाएंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे और लाभ पाएंगे। वरिष्ठजनों और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।चल,अचल संपत्तियों से लाभ के योग हैं। भाई बहनों से महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में आज हर कोई आपकी मदद के लिए आगे आएगा। यदि आप लंबे समय से किसी चीज की कामना कर रहे हैं तो आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

कर्क
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।राशि स्वामी चंद्रमा राशि से तीसरे घर में संचार करेंगे। आज कारोबार में कोई डील फाइनल होने से आप आनंदित होंगे।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान के विवाह की बात चल रही है तो आज इनके विवाह की बात आगे बढ़ेगी और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी और उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ नजर आएगा। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह
दिन शुभ है। अधिकांश कार्य सफल होंगे। समय पर काम पूरा होने से आप दूसरों के चहेते बनेंगे व ईष्यालुओं को खटकेंगे।

शाम परिवारजनों के साथ गुजर सकती है।पार्टनर से खूब पटेगी।स्वजनों के साथ यदि कोई कड़वाहट है तो वह दूर होगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। बजट के अनुरूप खर्च करें।भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा डालें।

कन्या
सितारे आज बहुत अनुकूल नहीं हैं। बेबात की उलझन रहेगी।चिंता और तनाव रह सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

आर्थिक मामलों में बड़ा फैसला लेने से बचें।अचानक खर्च परेशान बढ़ा सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। खान-पान संयमित रखें। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा।भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

तुला:
दिन सामान्‍य रहेगा।परिवार के साथ संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे।ये आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

अधिक मेहनत के बावजूद आय कम खर्च अधिक होगा। पैसों की बर्बादी से बचें।आय.व्यय में संतुलन बनाएं। व्यस्तता के चलते घर के कामों में मदद न कर पाने से नाराजगी हो सकती है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

वृश्चिक
दिन व्‍यस्‍तता में बीतेगा। शिक्षकों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। भविष्य के मामलों पर भी चर्चा होगी। नौकरी से जुड़े जातकों को कहीं और से ऑफर मिल सकता है।

कार्यसिद्धि के लिए दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने में सफल होंगे। सरकारी नीतियों का पूरा लाभ मिलेगा।आपके पक्ष में कोई फैसला आ सकता है लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

धनु
आज हर काम सावधानी से करना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।अपने भाई के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी।

वहीं पिता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन उनकी सलाह महत्वपूर्ण होगी।

कारोबारी हैं तो कुछ नया करने का सोच सकते हैं। शाम परिवार संग बीतेगी। भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर
भाग्‍य आज आपके साथ होगा।रोजगार के अवसर मिलेंगे।प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से जमीन से जुड़े मामले सुलझेंगे। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे, लेकिन लेन-देन से बचें।

धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्रसंग प्रबल हो सकता है। पार्टनरशिप में कोई काम करने की सोच रहे हैं तो उसमें रुकावट आ सकती हैं। लव लाइफ में अपने जीवनसाथी का परिचय परिजनों से करा सकते हैं। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कुंभ
आज व्यस्तता रहेगी। कामकाजी लोगों पर कार्य का भार अधिक होगा।कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।गुस्से पर काबू व वाणी में मधुरता काम आएगी।पुरानी योजना में अचानक से कुछ बदलाव करने पड़ेंगे।

भाई.बहनों से मतभेद हो सकते हैं। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी परिचित की मदद मिलने की संभावना है। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलेगा।

भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन
भाग्य आज साथ देगा।छात्रों को उनके भविष्य के लिए नई संभावनाएं मिलेंगी। पुराने रोग में सुधार होगा।संतान के विवाह में आ रही समस्या आज समाप्त होगी।सामाजिक ख्याति बढ़ेगी।

पारिवारिक माहौल में तनाव हो सकता है। व्यापार में अधिक पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम को परिजनों संग भगवान के दर्शन करें।

मित्रों का सहयोग मिलेगा। इससे मनमाफिक काम हो सकेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।


डिसक्लेमर: ‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’​

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here