बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, आधार कार्ड जरूरी

0
305

जम्मू। इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आज सोमवार से देशभर में पंजीकरण आरंभ हो गया है। अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।

इस साल बोर्ड को उम्मीद है यात्रा में 10 लाख के करीब श्रद्धालु शामिल होंगें। इस वर्ष पंजीकरण में एक नई सुविधा आधार कार्ड आधारित पंजीकरण है जिसमें पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के अंगूठे का स्कैन लिया जा रहा है।

542 बैंक शाखाओं में होगा पंजीकरण :

देशभर में एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जेके बैंक और येस बैंक की 542 शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है।

जम्मू-कश्मीर में पीएनबी की 6 शाखाओं और जम्मू-कश्मीर बैंक की 10 शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण की सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई गई है।

इस बार 62 दिन की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त तक चलेगी जबकि जम्मू से पहला जत्था 30 जून को रवाना किया जाएगा। ऐसे में यात्रा के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर होगा पंजीकरण :

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार यात्रा के श्रद्धालु अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं जिसे आज से शुरू कर दिया गया है। 5 से ज्यादा लेकिन अधिकतम 50 व्यक्ति समूह पंजीकरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी देने होंगे। डॉक्यूमेंट न सब्मिट करने पर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here