solar eclipse:साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को,भारत में सूतक नहीं,इन राशियों का चमकाएगा भाग्य

0
291

उज्जैन। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण Solar eclipse गुरुवार 20 अप्रैल को लगेगा। इसी दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि भी है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसके प्रभाव से इंकार नहीं किया जा सकता। विशेषकर इसी दिन 5 महायोग बनने से कुछ राशियों के लिए तो यह अत्यंत शुभ बताया जा रहा है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार,सूर्य ग्रहण Solar eclipse के दिन सर्वार्थ सिद्धि और प्रीति जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है। साथ ही ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में होंगे।

ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में राहु और बुध Rahu and Mercury के साथ मौजूद होंगे और इन योगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस समय चमक सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाग्य आपका साथ देगा। जो करियर बनाने में मदद करेगा।

आपकी उन्नति के योग भी हैं। सभी प्रकार के सुख साधन मिल सकते हैं। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें: शनि देव प्रसन्न हों तो होता है कल्याण ,इन संकेतों से जाने उनकी कृपा Click here

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इसके प्रभाव से आपके कामकाज की सराहना होगी। यह आपके आत्मविश्वास को बल देगा। इससे आपकी छिपी हुई प्रतिभा में ​भी निखार आ सकेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने का भी यह उचित अवसर है। बडी बात है कि उलझा हुआ या लंबे समय से फंसा हुई रकम वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अदालती मामले हैं तो उसमें भी सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा भी संभव है। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में भी आप हिस्सा ले सकते हैं।
धनु
सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार में धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। इनमें आपकी भागीदारी अहम रहेगी।

कामकाजी व्यक्तियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। पदोन्नति के योग है। सहयोगियों संंग संबंध मजबूत होंगे।
नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी।

अब ग्रहण के बारे में भी जान ​लीजिए
20 अप्रैल का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। बाकी देशों में इसे आसानी से देखा जा सकेगा। फलस्वरूप,इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिक हाइब्रिड ग्रहण का नाम भी दे रहे हैं। ग्रहण गुरुवार को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इस तरह,इसकी अवधि 5 घंटे 25 मिनट होगी।

यह भी पढ़ें: शनि देव प्रसन्न हों तो होता है कल्याण ,इन संकेतों से जाने उनकी कृपा Click here

कैसा होगा सूर्य ग्रहण
खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य ग्रहण 3 तरह का दिखाई देगा जिसमें यह आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार के रूप में होगा। वैज्ञानिक इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण बता रहे हैं। दरअसल,जब सूर्य ग्रहण उक्त तीनों रूप में हो तो इसे हाईब्रिड ग्रहण कहते हैं।

आंशिक सूर्य ग्रहण की घटना के दौरान चंद्रमा सूर्य के छोटे से हिस्से को ढक पाता है। वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा तीनों ही एक ही सीध में होते हैं। ऐसे में धरती के एक हिस्से में कुछ देर के लिए पूरी तरह से अंधेरा छा जाता है।

इसके अलावा कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होता है जब ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के बीचों-बीच आ जाता है फिर सूर्य एक चमकदार रिंग की तरह दिखाई देने लगता है। इस तरह के सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव
भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। सूर्य ग्रहण के लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है।

जिस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य, पूजा और खाना इत्यादि नहीं बनाया जाता है। सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी जातकों के ऊपर पड़ता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव सिंह, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर पड़ सकता है।

सूर्य ग्रहण 2023

** पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) 7 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक
**सूतक काल भारत में सूतक काल मान्य नहीं

** दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) भारत में दिखाई नहीं देगा
**सूतक काल सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा

चंद्र ग्रहण 2023
** पहला (05 मई 2023) रात 08 बजकर 45 मिनट से रात 01 बजे तक
** सूतक काल उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा

** दूसरा (29 अक्टूबर) रात 01 बजकर 06 मिनट से रात 02 बजकर 22 मिनट तक
**सूतक काल शाम 5 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक

यह भी पढ़ें: शनि देव प्रसन्न हों तो होता है कल्याण ,इन संकेतों से जाने उनकी कृपा Click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here