MP Mahakal temple: टिकट की कालाबाजारी रोकने,महाकाल मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था जल्द काउंटर

0
313

उज्जैन। महाकाल मंदिर Mahakal temple में ऑफलाइन टिकट की कालाबाजारी रोकने टिकट वितरण की नई व्यवस्था जल्द शुरू की जाएगी। फिलहाल कल से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर शीघ्र दर्शन टिकट के काउंटर लगाए जाएंगे।

यहां से दर्शनार्थी आनलाइन टिकट Online Ticket प्राप्त कर सुविधा से दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा अनेक स्थानों पर क्यूआर कोड भी लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालु क्यूआर कोड को अपने एंड्राइड मोबाइल से स्कैन कर यूपीआई पेमेंट द्वारा सीधे टिकट भी प्राप्त कर सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने शीघ्र दर्शन टिकट की कालाबाजारी Black marketing रोकने के लिए आनलाइन शीघ्र दर्शन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। आनलाइन टिकट पर दर्शनार्थी का फोटो होगा। जिसे देखकर यह सुनिश्चित हो जाएगा कि पात्र व्यक्ति ही मंदिर में दर्शन करने जा रहा है। इस टिकट का दूसरा कोई् भी व्यक्ति उपयोग नहीं कर सकता है।

ऐसे होती है कालाबाजारी

ऑफलाइन टिकट में कोई भी व्यक्ति उपयोग किया हुआ टिकट लेकर दोबारा दर्शन करने आ जाता था। भीड़ की स्थित में यह मालूम करना मुश्किल होता था कि यह टिकट संबंधित व्यक्ति का है। इस पर किसी प्रकार की कोई फोटो आईडी नहीं रहती है। इसलिए इस टिकट को धीरे-धीरे gradually बंद करने का निर्णय लिया गया है।

आने वाले दिनों में पूरी व्यवस्था कम्पयूटराइज्ड व पारदर्शी हो जाएगी। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार Tuesday से गेट नं.4 पर दो, प्रोटोकाल Protocall कार्यालय पर चार तथा मंदिर के एक नं.गेट पर एक आनलाइन काउंटर Counter शुरू कर दिया जाएगा।

जहां से श्रद्धालु फाेटो युक्त टिकट खरीदकर भगवान के दर्शन करने जा सकेंगे। इसके अलावा मंदिर में अलग-अलग स्थानों पर नए बारकोड Barcode लगाए जा रहे हैं। जिन्हें स्कैन कर दर्शनार्थी सीधे टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here