रतलाम..जब दूल्हा-दुुल्हन ने फेरे छोड़ दिया थाने पर धरना

0
382

रतलाम। आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन संसार की सारी फिक्र  छोड़ पहले अपनी रस्में पूरी करवाते हैं,लेकिन रतलाम में बीती रात विवाह बंधन में बंधने जा रहा एक जोड़ा अपनों की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका। इसके चलते इस जोड़े ने भी बारातियों संग रातभर थाने के समक्ष धरना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,दूल्हा-दुल्हन के धरने पर बैठने का यह मामला रेलवे कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां अजय सोलंकी और कोमल सोलंकी की शादी स्थानीय मैरिज गार्डन में हो रही थी। औद्योगिक थाने के चीता फोर्स के दो जवान शोभाराम और पंकज वहां से गुजर रहे थे ।

तेज आवाज में डीजे बजाने पर दोनों जवान ने शादी समारोह में पहुंचकर डीजे बंद करने की बात कही। जिस पर वहां मौजूद मेहमानों से इन पुलिसकर्मियों की बहस हो गई। पुलिसकर्मियों की बदसलूकी से नाराज सोलंकी परिवार के लोग पहले जीआरपी चौकी पहुंचे।

जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर दिया। जीआरपी चौकी के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शिकायत करने के लिए औद्योगिक थाने जाने को कहा। इसके बाद दूल्हा अजय और दुल्हन कोमल सहित पूरी बारात औद्योगिक थाना परिसर पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

धरने पर बैठे दूल्हा- दुल्हन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक फेरे नहीं लेने की बात पर अड़ गए। करीब 3 घंटे तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन और सोलंकी परिवार को समझाइश देकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने समारोह स्थल पहुंचकर फेरे लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here