घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए गीता पांडे सम्मानित

0
347

“निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा आसान कार्य नहीं है,लेकिन इस कार्य में जिसकी लगन हो उसके लिए यह मुश्किल भी नहीं। कहते भी हैं -जहां चाह ,वहां राह… . ऐसी ही एक समाजसेविका हैं हरदा निवासी गीता पांडे। जिन्हें उनके इस परोपकारी सेवाओं के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में ‘दी इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब’ ने भी उन्हें ,उनकी इन उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। “

हरदा। घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता लाने,बच्चों में शिक्षा के प्रति अलख जगाना ,समाज सेवा से जुड़े ये काम आसान नहीं हैं,लेकिन हरदा की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती गीता पांडे अपनी व्यस्तता के बीच वक्त निकालकर निरंतर इस दिशा में प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों से समाज में घरेलू हिंसा जैसी बुराई के खिलाफ जागरूकता आई । कहते भी हैं ,जहां चाह ,वहां राह।

श्रीमती पांडे के इन्हीं प्रयासों को देखते हुए दी इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब की रीजन कांफ्रेंस में उनका सम्मान किया गया। क्लब की रीजन चेयर पर्सन एमजेएफ लायन रेखा पटेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। वह इस कार्यक्रम की चेयर पर्सन भी रहीं।

इस मौके पर बताया गया कि श्रीमती पांडे आदिवासी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव,गर्भावस्था के दौरान जरूरी खान -पान,आवश्यक दवाओं का सेवन ,एनीमिया से बचाव आदि का मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहीं हैं।

यही नही,ग्रीष्मकाल में पक्षियों को पीने का पानी मिल सके इसके लिए वह जगह -जगह सकोरे टांगने व इनका मुफ्त वितरण कर अन्य लोगों को भी इस सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य वह कर रहीं हैं। उनके प्रयासों से आज नगर एवं आसपास के इलाकों में वृक्षों के तनों एवं अन्य स्थानों पर सकोरे लगाने के साथ ही उनमें नित पानी डालने का काम भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भुट्टों के रेशे से बनी चाय कर सकती है कई बीमारियों से बचाव,है रामबाण औषधि click here

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here