मुंबई // यशराज फिल्म्स की 13 मई को रिलीज़ होने जा रही फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के सभी जगह चर्चे हैं। फिल्म के हीरो रणवीर सिंह से अधिक इसकी चर्चा हीरोइन शालिनी पांडे को लेकर है। जिन्होंने इस फिल्म में अपने लुक्स में गजब का चेंज किया। उनकी छरहरी काया ने सबको चकित किया है।
यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के साथ हिंदी सिनेमा में लंबी छलांग लगाने जा रही अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों कुछ अलग ही अंदाज में दिख रही हैं।
उन्होंने न सिर्फ आश्चर्यजनक रूप से अपना वजन काफी कर लिया है बल्कि फिटनेस पर ध्यान देकर उन्होंने अपने नए रंग रूप से सबको हैरान भी कर दिया है। इन दिनों वह जबरदस्त फिट नजर आ रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख कर लोग हैरान भी हो रहे हैं। 
हालांकि, फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से पहली बार सुर्खियों में आईं शालिनी का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए खास तरह दिखने का दबाव कभी महसूस नहीं किया।
शालिनी बताती हैं, “मुझे हमेशा से अपनी फिजिक पर भरोसा रहा है और मैंने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि लोग मेरे शरीर को लेकर क्या बातें कर रहे हैं।
शारीरिक रूप से मैं जिस भी फेज में थी, वह मुझे पसंद आता था और दरअसल किसी खास तरह का बॉडी टाइप हासिल करने के लिए मैंने खुद पर कभी दबाव नहीं डाला।”


