बुध होंगे मेहरबान,बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

0
416

उज्जैन //बुध ग्रह का 24 मार्च को राशि परिवर्तन होने जा रहा है। बुध को वाणी, बुद्धि और व्यापार का ग्रह कहा जाता है। बुध कल (गुरुवार) सुबह 10.56 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा।

8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक इस राशि में गोचर करता रहेगा। इसके बाद यह मेष राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशियों का स्वामी बुध है। बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होगा आइए जानते है।

मेष राशि

बुध का गोचर मेष राशि के बारहवें भाव में होगा। इस गोचर के प्रभाव से जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहनत से धन की प्राप्ति होगी। परिवार और ऑफिस में संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृषभ राशि

बुध का गोचर वृषभ राशि के एकादश भाव में होगा। इस गोचर से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। आय के स्त्रोत बढेंगे। 8 अप्रैल तक सभी कार्य बिना रुकावट संपन्न होंगे। करियर में लाभ होगा। बड़ा लाभ और उपलब्धि हासिल हो सकती है।मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकता है।

कोई रुका हुआ काम हो सकता है। निवेश में लाभ हो सकता है। व्यापारियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आखिरकार उन्हें लाभ ही होगा। काम का दबाव बढ़ेगा और इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें।
मिथुन राशि

बुध का गोचर मिथुन राशि के दशम भाव में होगा। चेहरे पर खुशी बनी करेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टैलेंट में भी इजाफा होगा। लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। नई जॉब का ऑफर आ सकता है। इंक्रीमेंट मिलने के योग हैं।

कर्क राशि

बुध का गोचर कर्क राशि के नवम भाव में होगा। इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा। परिवार के लिए समय अच्छा रहेगा। कुछ समय से चल रही परेशानी का हल मिलेगा। किसी अजनबी से सहायता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में उचित योगदान रहेगा।

वृश्चिक राशि

बुध का यह गोचर वृश्चिक राशि के लिए भी नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। जो छात्र विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, वे नौकरी बन सकते हैं, लंबे समय से किसी परीक्षा की तैयारी करते हुए उसमें सफलता मिलने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

कुंभ राशि

बुध का यह गोचर कुंभ राशि के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। बुध का गोचर कुंभ राशि के दूसरे भाव में होगा। ऐसे में आपको नौकरी और व्यापार में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। धन का संचय होगा।

आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बेहतर मौके मिल सकते हैं। सोच-समझकर ही सही फैसला लें।

किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कुल मिलाकर इस राशि में बुध का गोचर आर्थिक रूप से काफी लाभ दे सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here