Rashifal 22Feb.2023: आज इन राशियों पर रहेगी गणेशजी की कृपा

0
348

उज्जैन //ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं ।

आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है. तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर के कल भोर 4 बजकर 50 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

22 फरवरी 2023 का शुभ मुहूर्त
ब्रम्‍ह मुहूर्त: 05:13 AMसे 06:03 AM/ प्रात: संध्‍या: 05:38 AM से 06:54 AM
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 06:16 PM से 07:32PM/ गोधूलि मुहूर्त: 06:13 PM से 06:39 PM

तो जानें कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन —–

मेष राशि – आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है, जिससे करियर में बदलाव आयेगा।

अगर आप नया वाहन खरीदने चाह रहे हैं तो उसकी प्लानिंग के लिए आज का दिन शुभ है।

वृषभ राशि आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें।

आपके कार्य की सराहना होगी. कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है।

मिथुन राशि – आज आप में से कुछ की रचनात्मकता चरम सीमा पर होगी।

धन संबंधी मामलों को समझदारी से निपटाया जाना चाहिए। व्यावसायिक सदंर्भ में आप अपने लाभ के लिए संपत्ति का उपयोग कर सकते है।

कर्क राशि – आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है।

परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा।

सिंह राशि – आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि – आर्थिक रूप से आप अच्छा करेंगे और कुछ महंगी चीजें की खरीदारी भी कर सकते हैं। भूमि में निवेश भी संभव है।

व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।

वृश्चिक राशि – अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विरोधी व प्रतिद्वंदी नरम पड़ेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. मित्रों से सहयोग लेना पड़ सकता है।

धनु राशि – आज आय अच्छी रहेगी किन्तु बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना आपके लिए श्रेयकर रहेगा।

आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है अथक परिश्रम उपरांत आप स्थितियों पर काबू पा पाएंगे।

मकर राशि – आज आपका दिन उत्साह पूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा,

जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि – अगर आज आप कामकाज के लिए जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं।

सेवा का प्रतिफल मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। आज आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने में दिक्कत महसूस करेंगे।

मीन राशि – वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी संभव है।

उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।Hardum.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here