कटड़ा (जम्मू)// बेबाक बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आज यानी 23 मार्च को अपना 35 वां जन्मदिन मना रहीं है। इस खास दिन वह माता वैष्णों देवी के दर्शन करने पहुंची। इस बात की जानकारी खुद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
Queen #KanganaRanaut is currently in Mata Vaishno Devi Darbar, Katra (Jammu) on the eve of her 35th birthday..#HappyBirthdayKanganaRanaut #Dhaakad #KangnaRanaut pic.twitter.com/pYVuDeb1b3
— Dhaakad Kangana ⚔️ (Previously Didda) (@KRHearts1) March 22, 2022
कंगना के वहां से कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की। साथ ही एक छोटा सा नोट भी लिखा- “आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर…. भगवती श्री वैष्णोदेवी जी के दर्शन किए… उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ इस वर्ष की प्रतीक्षा में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
कंगना बुधवार तड़के आयोजित होने वाली माता की दिव्य आरती में शामिल हुई । यह आरती मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के सामने की जाती है। इस आरती में शामिल होकर कंगना अपने परिवार की सुख शांति और अपनी सफलता की कामना करेंगी। बुधवार दोपहर को वह कटड़ा वापस आकर जम्मू के लिए रवाना होंगी।
हिमेश ने भी लिया माता का आशीर्वाद
वहीं, गायक तथा संगीतकार हिमेश रेशमिया ने भी मंगलवार दोपहर को माता वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। हिमेश दोपहर को कटड़ा पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर में सवार होकर भवन के लिए रवाना हुए। शाम करीब चार बजे उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। शाम को वापस कटड़ा आकर वह जम्मू के लिए रवाना हो गए। हिमेश माता के अनन्य भक्त हैं, और समय-समय पर वह माता के चरणों में हाजिरी लगाने आते रहते हैं।


