Dreams: गौ माता का सपने में दिखना है इन बातों का संकेत

0
368

सपनों को जानने के लिए हम अक्सर उत्सुक रहते हैं कि आखिर उस सपने के पीछे का अर्थ क्या है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाला हर सपना अपने साथ कोई ना कोई संकेत जरूर लेकर आता है।

हरिद्वार । सपने आपके भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में शुभ-अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देते हैं। कई बार हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं, जो उठने के बाद भी हमारे दिमाग में रह जाते हैं और कुछ जिन्हें हम पूरी तरह से भूल जाते हैं।

ऐसे सपनों को जानने के लिए हम उत्सुक रहते हैं कि आखिर उस सपने के पीछे का अर्थ क्या है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आने वाला हर सपना अपने साथ कोई ना कोई संकेत जरूर लेकर आता है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि यदि आपको सपने में गाय दिखाई देती है तो इस सपने का क्या अर्थ है? आइए जानते हैं।

ह भी पढ़ें : नववर्ष की पहली माघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से

सपने में गाय देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में गाय दिखाई देती है तो यह शुभ माना जाता है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार गाय की उत्पत्ति कामधेनु से हुई है। गाय समुद्र मंथन में से निकला एक पत्रिव पशुधन है।

सपने में गाय दिखाई देने आपके जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत माना जाता है। यह इस बात का संकेत भी है कि आपको सफेद रंग से जुड़ी वास्तुओं का व्यापार करना चाहिए।

गाय अपने बछड़े के साथ दिखाई देती है तो यह धन प्राप्ति का संकेत माना जाता है। सावन के महीने में सपने में गाय का दिखाई देना जीवन में नई उमंग और खुशियां आने का संकेत होता है।

गाय सपने में हरा चारा खाती दिखाई देती है तो यह आपके जीवन के लिए सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सपने में गाय दूध देती हुई नजर आती है तो यह संकेत होता है कि आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है।

ह भी पढ़ें : नववर्ष की पहली माघ गुप्त नवरात्रि 22 जनवरी से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here