Peacock feathersसावन में मोरपंख के ये उपाय आपको बचायेंगे हर बुरी नजर से ,बनाएंगे धनवान

0
343

ओंकारेश्वर // Peacock feathers ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में मोरपंख का बहुत महत्व है। भगवान कृष्ण मोरपंख को अपने सिर पर धारण करते हैं। अगर सावन महीने में मोरपंख से जुड़े उपाय किए जाएं।

महादेव के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। मोर पंख के उपाय आर्थिक तंगी, नजर दोष और ग्रह दोष को दूर करता है।

सावन महीने का 25 जुलाई यानि कल दूसरा सोमवार है और प्रदोष व्रत भी। मोर पंख के उपाय करने का यह सबसे बेहतर दिन है

ग्रह दोष मुक्ति का उपाय

अगर किसी जातक के जन्म कुंडली में ग्रह दोष है, तो जीवन में कई समस्याएं रहती है।

ऐसे में इससे निजात पाने के लिए उपाय करना चाहिए। ग्रह दोष दूर करने के लिए मोर पंख का उपाय कारगर है।

इसके लिए हाथ में मोर पंख लेकर अशुभ ग्रह से जुड़ा मंत्र 108 बार बोलें। फिर पंख पर गंगा जल छिड़ककर पूजा घर में रख दें।
धन प्राप्ति का उपाय

धन प्राप्ति के लिए भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के मंदिर में मोरपंख रखकर उसकी पूजा करें। फिर इसे तिजोरी में रखें। पैसों की आवक बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें :सोमवार 25 जुलाई को सावन का पहला प्रदोष व्रत ; भगवान शिव की पूजन का है विशेष महत्व

नजर दोष का उपाय

बुरी नजर के कारण बनते काम बिगड़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए मोरपंख को चांदी के ताबीज में डालें।

इसे प्रतिदिन सिरहाने रखकर सोएं। बुरी नजर से बचने के लिए यह उपाय कारगर है।

शत्रुओं पर विजय पाने का उपाय

शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मंगलवार के दिन मोरपंख पर हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर लेकर उससे दुश्मन का नाम लिखे।

अब मोर पंख को रात भर पूजा स्थल में रख दें। अगले दिन सुबह इसे बहते पानी में प्रवाहित करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here