नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसात हुई है। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में आंधी और तूफान के साथ बारिश हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के ही मौसम ने करवट बदली।
#WATCH | Strong winds, accompanied by rainfall, uproot trees in parts of Delhi this morning. Visuals from New Moti Bagh where a tree collapsed on a car. The occupants of the car, who were present inside the vehicle at the time of the incident, later got out of it safely. pic.twitter.com/Hq2NZ7xXpq
— ANI (@ANI) May 23, 2022
तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं, बारिश की वजह से कई फ्लाइट रोकनी पड़ीं। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
Haryana | Waterlogging reported on NH-48 at Narsingpur (pic 1), near Signature tower (pic 2) & near DLF phase-1 Metro station (pic 3). Our traffic officials are on spot to facilitate traffic flow. Commuters are requested to plan their travel accordingly: Gurugram Traffic Police pic.twitter.com/HjUBghYZHW
— ANI (@ANI) May 23, 2022
राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान, बिहार, झारखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि तथा यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान से राहत रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदलते मौसम से लू से राहत और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
यहाँ ओलावृष्टि के आसार
स्काईमेट वेदर के मुताबिक 23 मई को पश्चिमी हिमालय और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। 23 मई को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की गतिविधियां हो सकती हैं। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली ध्वनि मीन 22 और 23 के कुछ हिस्सों में अलग-अलग ओलावृष्टि गतिविधियों के साथ धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
#WATCH | Haryana: Several parts of Gurugram face waterlogging following the rainfall this morning. pic.twitter.com/4TloM8TIrF
— ANI (@ANI) May 23, 2022

