राशिफल 20 मई 2022 :आज का दिन अति शुभ , मनमाफिक होंगे काम ,करें ये उपाय

0
461

उज्जैन // आज 20 मई शुक्रवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास के कृष्णपक्ष की पंचमी तिथि शाम 7:30 मिनट तक रहेगी इसके बाद षष्ठी तिथि लग रही है। आज का दिन किसी भी प्रकार की शुभ कार्य, तथा कोई महत्वपूर्ण व्यवसाय, विवाह आदि कार्य, सर्जरी कराने के लिए, किसी भी प्रकार का उपचार प्रारंभ करने के लिए, औषधि प्रयोग करने के लिए अति शुभ है। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा शुक्रवार का दिन।

1-आजीविका : मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। बस उनके लिए यही सलाह है कि उन्‍हें भविष्‍य के लिए धन बचाकर चलना चाहिए। अन्‍य मामलों में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष रूप से राहतपूर्ण रहेगा व खरीदारी कर सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। आज कुछ कामो में आपको आसानी से सफलता प्राप्त हो सकती है तो कुछ के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शिक्षण एवं अध्यापकों का काम ऑनलाइन माध्यम से बढ़ेगा। अगर कुछ समय से कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

पारिवारिक जीवन : दांपत्‍य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में अनुशासन रहेगा और सभी लोग एक-दूसरे की बात मानेंगे। प्रेमी से उपहार प्राप्‍त होगा।

आज आपकी सेहत : सर्द-गरम होने की वजह से आपको नजले और जुकाम की समस्‍या हो सकती है। धूप से सीधे आकर अत्यधिक ठंडे पदार्थ न खाएं।

आज मेष राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और भोग में मां लक्ष्‍मी को लाल पेड़े चढ़ाएं।
———————————–
2 आजीविका : वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में फायदे वाला हो सकता है। व्‍यापारियों को उनका रुका पैसा मिल सकता है तो नौकरी करने वालों की कहीं से अतिरिक्‍त आय होने के योग बन रहे हैं। आपका आपका चंचल स्वभाव कुछ लोगों को तो पसंद आएगा, लेकिन कुछ लोग इसका अलग ही मतलब निकाल सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान तैयार करेंगे और पार्टनर्स से चर्चा कर सकते हैं। अगर वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज के लिए टाल दें। लंबे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यों को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने-अपने काम में काफी व्‍यस्‍त रहेंगे।

पारिवारिक जीवन : परिवार के मामले में आज का दिन सही से बीतेगा और आज माता के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्‍सा ले सकते हैं। आपस में प्रेम बढ़ेगा और भाई-बहन के रिश्‍ते मजबूत होंगे।

आज आपकी सेहत : आज आपका स्वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। बेहतर होगा कि मौसमी रसीले फलों का सेवन खूब करें और पानी पीते रहें।

आज वृष राशि के उपाय : मंदिर में घी का दान करें, तो पारिवारिक रिश्‍ते मजबूत होंगे।
———————————————
3-आजीविका : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए सूझबूझ से काम लेने का दिन है। किसी भी काम में जल्‍दबाजी भारी पड़ सकती है और भूलकर भी किसी के ऊपर गुस्‍सा न करें। वाणी में मधुरता बनाए रखें और अपने स्‍वभाव में नम्रता रखें। आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा होगा और ऑफिस में अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज कुछ लोग जो आर्किटेक्‍ट का काम करते हैं उन्‍हें कहीं से अच्‍छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से सभी कार्य आसानी से होते देखे जाएंगे।

पारिवारिक जीवन : पारिवारिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा और महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बहस होने पर शांत रहने का प्रयास करें।

आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। बस पेट के मामले में सावधान रहें और बाहर का कुछ भी तला-भुना न खाएं। कुछ समय के लिए आराम भी करें।

आज मिथुन राशि के उपाय : गाय को आज गुड़, चने की दाल के साथ आटे की लोई खिलाएं। तुलसी पर घी का दीपक जलाएं।
————————————————————————
4-आजीविका : कर्क राशि के लोगों के लिए आज दिन खास होने वाला है। अगर आप किसी मुकदमे में फंसे हैं तो आज परिणाम आपके फेवर में आ सकता है। काफी समय से जो लोग बिजी चल रहे थे, आज वे आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। वहीं नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी कहीं से अच्‍छा ऑफर आ सकता है। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। आज आपको खर्च पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है।

पारिवारिक जीवन : आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और हर कार्य में आपको घर के बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर बहस भी हो सकती है, लेकिन ऐसा माहौल बनने पर विवाद को टाल दें।

आज आपकी सेहत : आज इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव किसी कारण से हो सकता है। जो लोग हायपरटेंशन या फिर डायबीटीज की समस्‍या से जूझ रहे हैं उनके लिए आज का दिन विशेष ध्‍यान देने वाला है।

आज कर्क राशि के उपाय : संकट मोचन हनुमानजी का पाठ करें और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
—————————————————————–
5-आजीविका : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां करने में आज का पूरा दिन बीतेगा। वहीं काम धंधे के मामले में आज का दिन ठीकठाक रहेगा। आज आपके सारे पुराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज कुछ लोगों के लिए आय के नए रास्‍ते भी खुल सकते हैं। किसी सरकारी ऑर्डर के प्राप्‍त होने से आपको लाभ होगा। जो छात्र कॉलेज में अपना कोर्स पूरा कर चुके हैं उनकी नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। दोस्त के साथ बाहर जा सकते हैं। व्यापार को लेकर पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें।

पारिवारिक जीवन : आज परिवार में खुशियां और मधुरता रहेगी और हर काम को आज अच्‍छे से पूरा करेंगे। शाम के वक्‍त बनठन कर परिवार के साथ किसी शादी समारोह में जा सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

आज आपकी सेहत : किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। शुगर प्रभावी व्यक्ति नियमित जांच एवं दवा संबंधी कोई लापरवाही न करें। बेहतर होगा कि दवाई का सेवन समय से करें।

आज सिंह राशि के उपाय : आज पीले रंग के फूलों से भगवान का श्रृंगार करें और पीले चंदन का तिलक खुद भी लगाएं।
————————————————————————
6-आजीविका : आज कन्‍या राशि के लोगों को अपने अटके कार्य पूर्ण करने का मौका मिलेगा और भाग्‍य का पूरा साथ मिलने से आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। आज घर के लिए कोई उपयोग की इलेक्‍ट्रॉनिक वस्‍तु खरीद सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा। वहीं छात्रों को भी आज उनकी मेहनत का फल प्राप्‍त होगा। महिलाएं जो नौकरी करती हैं उनको आज ऑफिस में तारीफ के शब्‍द सुनने को मिलेंगे। उधार लिया पैसा वापस करने में सफलता मिलेगी।

पारिवारिक जीवन : बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ खेलकर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा। वहीं परिवार के सभी लोगों के आपसी संबंध पहले से बेहतर होंगे।

आज आपकी सेहत : काम की अधिकता के कारण कमर में दर्द रहने की समस्या हो सकती है। मेरुदंड को सीधी अवस्था में रखते हुए काम करें और लगातार बैठे रहने को अवॉइड करें। बीच-बीच में आराम करें।

आज कन्या राशि के उपाय : रामरक्षा स्त्रोत्र का पाठ करें और कन्‍याओं को पढ़ाई की चीजें उपहार में दें।
————————————
7-आजीविका : ग्रहों की चाल बता रही है कि आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। आज इस राशि के लोग व्यापारिक तौर पर धन लाभ कमाने वाले रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से सम्बंधित कार्यो में व्यापारिक धन लाभ की स्थिति देखी जा सकती है। किसी अधिकारी के माध्यम से कोई सरकारी आर्डर प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होती देखी जा सकती है। नौकरी पेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य प्रदर्शन और अनुभव के अनुसार पदोन्नत किया जा सकता है।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। जिसके चलते पति पत्नी के मध्य आपसी बोलचाल भी प्रभावित होती देखी जा सकती है।

आज आपकी सेहत : मोटापे आदि से संबंधित परेशानी के कारण आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। खानपान और एक्सरसाइज आदि में ऊर्जा कैलोरी संबंधित संतुलन बनाकर रखें।

आज तुला राशि के उपाय : नारायण कवच का पाठ करने से किसी न किसी रूप में लाभ अवश्य होगा।
————————————————-
8–आजीविका : सितारों के अनुसार, आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन गति प्रदान करने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से संबंधित कार्यों में धीरे धीरे काम आगे बढ़ते दखे जाएंगे। इस राशि के जो लोग रियल स्टेट से संबंधित कार्य करते हैं उनके काम में आज तेजी आए। यानी की आज आपके अटके हुए काम या प्रोजेक्ट को गति मिल सकती है। भूमि संपत्ति से संबंधित किसी सौदे में धन लाभ होता देखा जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम ठीक ठाक तरीके से चलते देखे जाएंगे।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में हास परिहास का वातावरण देखा जाएगा। सभी सदस्य मिलजुल कर आपस में किसी विशेष पारिवारिक विषय / मुद्दे पर चर्चा करते देखे जाएंगे।

आज आपकी सेहत : छाती में दर्द की शिकायत देखी जा सकती है। हृदय रोगों की दवा और परहेज संबंधी कोई लापरवाही न करें।

आज वृश्चिक राशि के उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करने से किसी न किसी रूप में लाभ अवश्य ही मिलता प्रतीत होगा।
———————————————
9- आजीविका : सितारों के अनुसार, आज का दिन धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार संबंधी कार्यों में भागदौड़ वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से सम्बंधित कार्यो में दिनभर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। मीडिया और कम्युनिकेशन आधारित कामो में अच्छा कारोबार होता देखा जाएगा। नौकरीपेशा वर्ग में कुछ कर्मचारियों को पदोन्नति के साथ साथ स्थानांतरित भी किया जा सकता है। कुछ अन्य सहकर्मियों आपकी उन्नति देख आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी गलतफहमी के चलते गृह क्लेश की स्थिति देखी जा सकती है। आपको सलाह है कि आज तीखे बोल बोलने से बचें।

आज आपकी सेहत : कंधों में दर्द रहने की शिकायत देखी जा सकती है। कोई भी भार आदि उठाने संबंधी गलती न करें और जोश में होश खोने की स्थिति से बचें।

आज धनु राशि के उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रूप में देखा जाएगा
—————————————————
10आजीविका : सितारों के मुताबिक मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापारिक ऋण संबंधी चर्चाओं को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से संबंधित कार्यो में पूंजी निवेश बढ़ाने को लेकर कोई चर्चा/ मीटिंग देखी जा सकती है। जिसके अंतर्गत किसी व्यापारिक ऋण पर सहमति बनती देखी जा सकती है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी अपने कामों को लेकर लापरवाही करते देखे जाएंगे। जिसके कारण आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवन : घर परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। सभी सदस्यों में बेहतर आपसी तालमेल देखा जायेगा।

आज आपकी सेहत : कमर में दर्द रहने की शिकायत देखी जा सकती है। बैठकर काम करते समय पोस्चर का ध्यान रखें।

आज मकर राशि के उपाय : हनुमान जी की किसी भी रूप में आराधना करना लाभकारी होगा।
—————————————————-
11-आजीविका : ग्रहों की चाल बता रही है की आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बिक्री या बढ़ोतरी की स्थिति को दर्शाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर काम धंधे से संबंधित कार्यों में बिक्री बढ़ोतरी की स्थिति देखी जा सकती है। किसी व्यापारिक ऑफर स्कीम आदि के जरिए ग्राहकों को लुभाने के लिए आज आप अधिक प्रयास करते देखे जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों के लिए काम का बोझ बना रहेगा।

पारिवारिक जीवन : आज के दिन वैवाहिक संबंधों में मिठास देखी जाएगी। पति पत्नी के माध्यम भावनात्मक स्तर पर करीबी बढ़ेगी जिसके चलते दोनों एक दूसरे की पहले से अधिक प्रवाह करेंगे।

आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य अच्छा देखा जाएगा लेकिन काम के अधिक बोझ के चलते थकावट की स्थिति देखी जाएगी। कुछ समय आराम के लिए भी निकाले।

आज कुंभ राशि के उपाय : श्वास आधारित योगाभ्यास करना अत्यंत ही लाभप्रद होगा।
——————————————
12-आजीविका : ग्रहों की चाल के मुताबिक मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने व्यापार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। किसी नए उत्पाद की लॉन्चिंग आदि के चलते कुछ पुरानी और नई पार्टियों से मिलने के सिलसिले में आना जाना किसी ना किसी यात्रा के रूप में लगा रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लोग भी अपने ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
पारिवारिक जीवन : आज घर परिवार में धर्ममय वातावरण बना रहेगा। कोई आध्यात्मिक चर्चा या ऑनलाइन माध्यम से कोई सत्संग आदि देखा जा सकता है।
आज आपकी सेहत : नजर के चश्मे का नंबर प्रभावित होने संबंधी कोई परेशानी देखी जा सकती है। आंखों की जांच को लेकर कोई लापरवाही ना करें।
आज मीन राशि के उपाय : उगते सूर्य को नियमित जल अर्घ प्रदान करना ऊर्जावान बनाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here