राशि परिवर्तन 2022: मई महीने में चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन पांच राशि वालों को होगा फायदा

0
339

उज्जैन //अप्रैल के महीने जहां सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ था,वहीं अब मई के महीने में भी 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इन चार ग्रहों में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह होंगे जिनका राशि परिवर्तन होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन हर एक जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। आइए जानते हैं मई माह में कब-कब ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा और इनका आपके जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।

चंद्रमा का राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों में चंद्रमा सबसे कम दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा सवा दो दिन में राशि बदलते हैं।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य का राशि परिवर्तन हर एक महीने में होता है। सूर्यदेव 14 अप्रैल से अपनी उच्च राशि में मेष में विराजमान हैं। यह 14 मई तक इसी राशि में रहेंगे फिर 15 मई की सुबह वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

मंगल का राशि परिवर्तन
मंगल ग्रह इस समय कुंभ राशि में गोचर हैं। इस राशि में ये 07 अप्रैल से हैं। फिर 17 मई 2022 को सुबह मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। यह इस राशि में 27 जून 2022 तक रहेंगे फिर मेष राशि में आ जाएंगे।

बुध का राशि परिवर्तन
वाणी और बुद्धि के ग्रह 25 अप्रैल2022 से वृषभ राशि में हैं जहां पर ये 10 मई की शाम को वक्री हो जाएंगे फिर 3 जून को मार्गी चाल से चलेंगे।

गुरु का गोचर
गुरु का राशि परिवर्तन इस माह नहीं होगा। गुरु 13 महीनों में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। बीते 13 अप्रैल 2022 से गुरु अपनी स्वराशि मीन में भ्रमण कर रहे हैं।

शुक्र का राशि परिवर्तन
27 अप्रैल से सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र ग्रह 27 अप्रैल 2022 से मीन राशि में हैं। 23 मई को ये मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने लगेंगे।

शनि का राशि परिवर्तन
इस माह शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि 30 वर्षो बाद मकर को छोड़कर अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में 29 अप्रैल 2022को प्रवेश कर गए हैं। शनि 5 जून को कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे और 13 जुलाई 2022 को वक्री होकर पुनः मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे तथा 17 जनवरी 2023 को पूर्ण रूप से कुंभ राशि में आ जाएंगे।

राहु-केतु का राशि परिवर्तन
राहु-केतु 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं। पिछले माह में इन दोनों छाया ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ था।

राशियों पर प्रभाव
शुभ असर- वृष, कन्या, तुला, मकर और मीन
सामान्य प्रभाव- मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु , वृश्चिक और कुंभ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here