उज्जैन // आज 3 मई, मंगलवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो 4 मई सुबह 04.07 तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी लग जाएगी। आज के दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है।
तृतीया के स्वामी कुबेर (Kuber, the lord of wealth) की पूजन से मनुष्य निश्चित ही विपुल धनवान बन जाता है तथा व्यापार में भी उसे लाभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना -चांदी खरीदने से समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
अक्षय तृतीया के दिन दान का भी अति महत्त्व है। आज के दिन जल,जौ-,तिल,सोना-चांदी, गुड़-घी और नमक आदि का दान करना शुभ होता है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष (Aries )
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आज स्वयं को आत्मविश्वास से भरपूर पाएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी आय के बेहतर विकल्प प्राप्त होंगे। व्यापारी वर्ग को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रैक्टिकल सोच व भरपूर आत्मविश्वास से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृषभ (Taurus )
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित पोजीशन प्राप्त होंगी, मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी मन प्रसन्न रहेगा। बेरोज़गारों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का अवसर प्राप्त होगा। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्रों को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
मिथुन (Gemini )
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं किंतु रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साझेदारी के व्यापार में स्थिति लाभदायक रहेंगी। शत्रु पक्ष हावी रह सकता है सावधानी बरतें। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेंगी।
कर्क (Cancer )
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है उम्मीद से बढ़कर धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में कोई काम उलझ सकता है वाणी पर संयम रखें बेवजह बहस में न पड़े। घरेलू इलेक्ट्रॉनिक की सामान खरीददारी कर सकते हैं। छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी से छोटी मोटी बातें पर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में रोमांटिक समय बिताएंगे।
सिंह (Leo )
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शारीरिक रूप से चुस्ती फुर्ती रहेंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी वरीष्ठ अधिकारियों के सहयोग प्राप्त होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वयं को बेहतर बनाने व व्यक्तित्व निखारने के लिए प्रयास करेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन उतना खास नहीं है।
कन्या (Virgo )
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। प्रोफेशनल जीवन के साथ साथ व्यक्तिगत जीवन पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी सहकर्मियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर होंगे। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। सेल्स व मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में सुख शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रहे गतिरोध दूर होंगे आपसी प्रेम बढ़ेगा।
तुला (Libra )
आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सही जानकारी के अभाव में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सोच समझकर पूंजी निवेश करें। नौकरी व्यापार में चल रही परेशानी कुछ कम होंगी काम करने के तरीकों में फेरबदल कर नुकसान की भरपाई कर पाएंगे। संगीत, रंगमंच, कला से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक (Scorpio )
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा विरोधी भी मित्रता का हाथ बढ़ाएंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बन सकता है। मित्रों के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त होगा।
धनु (Sagittarius )
आज का दिन मिलाजुला रह सकता है।दिन की शुरुआत से ही आर्थिक परेशानियों के चलते मानसिक तनाव रह सकता है।किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आय से जुडी समस्याएँ समाप्त होगी आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी समय पर काम पूर्ण करना चुनौतीपूर्ण रहेगा शत्रु पक्ष हावी हो सकता है जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रिश्तों में प्रगाढ़ता आएंगी।
मकर (Capricorn )
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे, किंतु सफलता पाने के लिए पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारी वर्ग सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। छात्रों को सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी, आपसी विश्वास कायम होगा।
कुंभ (Aquarius )
आज दिनभर दौड़ धूप बनी रहेंगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं जो थकान भरी रहेंगी। पूर्व में अटके कार्य बनेंगे आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेंगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेंगी। बात चीत करते समय सावधानी बरतें बेवजह बहस में पड़ सकते हैं। सेहत में चल रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेंगी धैर्य बनाए रखें।
मीन (Pisces )
आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक क्षेत्र में चल रही परेशानियों दूर होंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए गए पैसे वापस मिल सकते हैं।कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सुख सुविधा के समान पैसा खर्च होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। छात्रों के लिए समय अच्छा है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रियजन के साथ दिन बिताएंगे।


