उज्जैन। lunar eclipse सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होते हैं लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व रहता है। जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगते हैं तो किसी न किसी रूप में विभिन्न राशियां इनसे प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ होते हैं तो कुछ राशियों की परेशानियां भी बढ़ाते हैं।
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 5 मई को लग रहा है आज ही बुद्ध पूर्णिमा भी है। 130 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहणका भी योग है।
साल का यह पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं है लेकिन आज बुद्ध पूर्णिमा होने से इसका खास महत्व है। इस मौके पर 78 कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो कि कई राशि के जातकों के जीवन में धन लाभ और तरक्की के योग बना रहे हैं।
क्यों पड़ता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, इसके बारे में वैज्ञानिक रूप से कहा जाए तो पृथ्वी, सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा, पृथ्वी के चक्कर लगाता है। इसी चक्कर के बीच एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है।
इस स्थिति में ये तीनों एक सीध में आ जाते हैं। जिस वजह से सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं और इसी वजह से चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि जब पृथ्वी, चंद्रमा को ढक दें तो समझ लें कि चंद्र ग्रहण लग गया है।
सूतक काल मान्य नहीं
पुराणों के अनुसार जब राहु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक की अवधि को अशुभ माना जाता है लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण क्योंकि भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा।
रात 08 बजकर 44 मिनट से होगा शुरू
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी पर पड़ेगा। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण भारतीय समय के अनुसार आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा जो देर मध्य रात्रि 01 बजकर 02 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 18 मिनट की होगी।
चंद्रग्रहण का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह बहुत शुभ रहेगा तो वहीं कुछ राशियों पर ये अशुभ प्रभाव डालेगा। तो आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह शुभ रहने वाला है। 1.मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना पूरी हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और आपका भविष्य भी फायदेमंद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कार्यस्थल पर भी आपको प्रशंसा मिलेगी और आपके काम को सराहा जाएगा।
2.मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कोई न कोई खुशखबरी लेकर आएगा। नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी अच्छी खबर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। उच्च शिक्षा पाने वाले लोगों को भी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन पैसों के लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। अगर लंबे समय से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपकी वह इच्छा जल्द पूरी होगी।
3.कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का यह समय ऊर्जा से भरपूर रहेगा। इस दौरान व्यापारियों को अपना नया काम शुरु करने के लिए समय सबसे उत्तम है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ्य सुखमय बीतेगा, आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। 4.कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेंगे। करियर में बहुत ही पॉजिटिव बदलाव की संभावना बढ़ सकती है।
साइंस और रिसर्च की फील्ड से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। छात्र कुछ ऑनलाइन सीखने की कोशिश करेंगे। बिजनेस रिलेटेड मीटिंग से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
5.धनु राशि
तीसरी राशि जिसके लिए यह चंद्रग्रहण शुभ समाचार लेकर आ रहा है, वह देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि है। धनु राशि वालों का लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब सिरे चढ़ने से आपको प्रसन्नता हासिल होगी और परिवार में विवाह योग्य संतान के लिए भी अच्छे रिश्ते आएंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
6.मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो लाभ पहुंचेगा। धन के लाभ की संभावना बन रही है। संतान की कोई उपलब्धि रोमांचित करेगी। विदेश जाने के योग बनेंगे।
7.तुला राशि
समाज में आपकी एक अलग ही छवि निखर कर सामने आयेगी। ऑफिस में जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न ले जाने दें। इस समय आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप कुछ ऐसे कार्यों को करने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप प्रसन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
8.मीन राशि
समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सफलता में आ रहीं दिक्कते दूर होंगी। परिवार के सभी सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। कुछ नए मौके भी मिलेंगे, जो आपको आर्थिक लाभ कराएंगे। पहले किए गए प्रयासों का फल आज मिलने वाला है।
अपनाएं ये उपाय
मई का यह चंद्र ग्रहण स्वाति नक्षत्र में लगने वाला है इसलिए शेष राशि के जातकों को सावधान भी रहना होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण के दिन के लिए कुछ कारगर उपाय बताए हैं। ये उपाय करने से करियर में तरक्की मिलती है।नौकरी-व्यापार में तरक्की के ये उपाय बेहद प्रभावी हैं। लिहाजा आप भी करियर में उन्नति पाना चाहते हैं तो 5 मई को ये उपाय कर लें।
कारोबार में लाभ पाने के उपाय: कारोबार में लाभ कमाना चाहते हैं, सफलता पाना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन अपने व्यावसायिक स्थल पर विधि-विधान से गोमती चक्र स्थापित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का 16 माला जाप करें।
रोज इस गोमती चक्र की पूजा करें। यदि विधि-विधान से गोमती चक्र स्थापित न कर पाएं तो गोमती चक्र को कच्चे दूध से शुद्ध करें, फिर उस पर पीले चंदन से तिलक लगाएं और उसे पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख लें। धन की आवक तेज हो जाएगी।
नौकरी में उन्नति पाने का उपाय: चंद्र ग्रहण के दिन कौवों को मीठे चावल खिलाएं। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिलेगा, सैलरी में बढ़ोतरी होगी।
जीवन में सफलता पाने के उपाय: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीदें और ताले को चंद्र ग्रहण वाली रात खुले आसमान के नीचे रख दें। फिर अगले दिन ये ताला किसी मंदिर में रख आएं। इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि मंदिर में न रख सकें तो नदी में प्रवाहित कर दें।