सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में दिखा साल का पहला सूर्य ग्रहण,कुछ ऐसा रहा नजारा

0
321

हरिद्वार। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लग चुका है। सूर्य ग्रहण का पहला नजारा ऑस्ट्रेलियामें देखा जा रहा है।

भारत में यह नहीं देखा जा सकता। इसके चलते यहां सूतक काल भी नहीं माना गया। लेकिन अमेरिका,चीन,जापान में इस खगोलीय घटना को आसानी से देखा जा सकता है। यह एक कंकणाकृति यानी हाइब्रिड सूर्य ग्रहण है। जिसे मिश्रित सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।

अनेक राशियों के जातकों के लिए है शुभ

ज्योतिष में ग्रहण को अशुभ घटनाओं में गिना जाता है लेकिन आज वैशाख मास की सतवासी अमावस्या पर पांच महायोग बनने से यह कई राशियों के जात​कों के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल,यह ग्रहण मेष राशि और अश्वनी नक्षत्र में लग रहा है। यह अनेक राशियों को शुभ फल देने वाला है।

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कुंभ,मेष,धनु सहित अन्य राशियों के लिए ग्रहण का प्रभाव बेहद लाभ देने वाला है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं देखे जाने से यहां सूतक काल मान्य नहीं है।इसके चलते देश के सभी मंदिरों में पूजा पाठ जारी है।

मंदिरों में सामान्य तौर पर जैसे पूजा होती है, वैसे पूजा हो रही है। श्रद्धालु आ रहे हैं अपने आराध्य की पूजा कर रहे हैं। उनसे अपने मन की मुरादे मांग रहे हैं। हरिद्धार में हर की पैड़ी के गंगा घाटों पर सुबह से ही स्नान का क्रम जारी है।

सूर्य ग्रहण की पहली तस्वीर

ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले सूर्य ग्रहण दिखा है। वहां से सूर्य ग्रहण की कुछ तस्वीरें आई हैं। तस्वीर में देखे कुछ इस तरह साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा।

हो सकता है यह असर
इस सूर्य ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा, राहु और बुध का संयोग भी बन रहा है। साथ ही शनि की दृष्टि भी इस ग्रहण पर है। सूर्य और शनि का प्रभाव होने से आने वाले समय में दुर्घटना की संभावना बन रही है। राजनैतिक रूप से उथल-पुथल मच सकती है।

शेयर बाजार और दुनिया भर की आर्थिक स्थिति हिल सकती है। बीमारियां बढ़ेंगी, हालांकि औषधियों से नियंत्रित कर सकते हैं। मेष और तुला राशि का प्रभाव विश्व भर में युद्ध के संकेत दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here