MP : उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए हरदा की गीता पांडे को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

0
349

हरदा।​ निस्वार्थ समाज सेवा एक मिशन है। इसके लिए ​​जुनून व जज्बा चाहिए। मप्र के हरदा जिला मुख्यालय की वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती गीता पांडे अब तक अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न मंचों पर सम्मानित हो चुकी है। उन्हें अनेक अवार्ड भी मिले।

श्रीमती गीता पांडे की इन उपलब्धियों को देखते हुए इंटरनेशनल इंटर्नशिप विश्वविद्यालय (आईआईयू)ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।उन्हें यह उपाधि हाल ही में नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित आईआईयू के विश्व शिखर सम्मेलन में आईआईयू और एसबीपी (स्वर्ण भारत परिवार ट्रस्ट)के संस्थापक पीयूष पंडित ने प्रदान की। इस मौके पर दोनों ही संस्थाओं के विभिन्न पदाधिकारी सहित 15 देशों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने हिस्सा लिया।

ज्ञात हो कि श्रीमती पांडे प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान,महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य व समाज कल्याण की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रही हैं।

इनके अलावा वह प्रौढ़ अशिक्षित महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करने,उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, एनीमिक गर्भवती महिलाओं को उनके स्वास्थ्य एवं प्रसूति उपरांत शिशु की देखभाल,आदिवासी क्षेत्रों में गरीब बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने,उनके विद्यालयों में प्रवेश एवं ला​वारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने आदि कार्य भी कर रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here