राशिफल 24 फरवरी 2023: मां लक्ष्मी इन 5 राशियों पर बरसाएंगी कृपा

0
304

उज्जैन।ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं ।

मेष
आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिल सकती है। आज अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। आज मन अशांत रह सकता है। नौकरीपेशा अपने कार्यों को खुद पूरा करने की कोशिश करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दान करना आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा।

वृषभ
आज आपको पुराने कार्य का पैसा मिल सकता है। आज ऑफिस में आपका काम अटक सकता है। आज शादी की बात पक्की हो सकती है। आज पाचन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। आज अपने आस-पास गंदगी ना होने दें। आज शाम के समय तुलसी पर जल चढ़ाएं, धनलाभ होगा।

मिथुन
इनकम में कटौती होने की संभावना है। कोई नया आर्डर मिलने की संभावना है, नौकरी में यात्रा का योग है। किसी करीबी दोस्त की गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। थकान के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। बड़ों का आशीर्वाद लिए बिना कोई भी काम ना करें। इत्र दान करें, किसी का जूठा ना खाएं, दुर्भाग्य से बचे रहेंगे।

कर्क
अचानक कोई बड़ा खर्चा हो सकता है, बजट का ध्यान रखें। कारोबारियों को लाभ होगा लेकिन कार्य में लापरवाही ना बरतें। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करें और परिवार को समय देने को कोशिश करें। चोट लगने की संभावना है, वाहन सावधानी से चलाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनैतिक कार्यों से बचें। चीनी दान करने से लक्ष्मी जी की कृपा होगी।

सिंह
फिजूलखर्च बढ़ने की संभावना है। आज हो सके तो कानूनी कार्यों को टाल दें। विदेश से किसी करीबी से कोई शुभ समाचार मिलेगा। खान-पान में लापरवाही से पाचन बिगड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को संभालकर रखें। मां दुर्गा को श्रृंगार की सामग्री दान करें।

कन्या
पैसों की कमी रहेगी, सोच-समझकर धन खर्च करें। नौकरीपेशा और कारोबारियों के सभी काम समय पर पूरे होंगे। पैसों की कमी घर में क्लेश का कारण बन सकती है। अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें, आलस त्यागें। सिर्फ दूसरों को खुश करने के लिए कोई काम ना करें। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, परिवार में शांति रहेगी।काम ना करें। आज गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, परिवार में शांति रहेगी।
तुला
आर्थिक तंगी के कारण ज़रूरी कार्यों पर असर पड़ेगा। आज आप अपनी क्षमताओं को निखार भी पाएंगे और दिखा भी पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा लेकिन बच्चों को लेकर चिंता होगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। प्रतिस्पर्धा में वाद-विवाद टालने का प्रयास करें। आज चेक वाले कपड़े या शर्ट ना पहनें, नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक
पैसे ज्यादा खर्च ना करें। आज काम समय पर पूरे नहीं होंगे। नए रिश्ते बनाने से पहले सोचें। आज खान-पान का ध्यान रखें, तनाव भी ना लें। गुस्से पर काबू रखें , अनैतिक कार्यों से दूर रहें। किसी भूखे व्यक्ति को मदद करें, कॅरियर में तरक्की मिलेगी।
धनु
आज सोच-समझकर निवेश करें। मान-सम्मान बढ़ेगा, साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा। अपनी गुप्त बातें करीबी लोगों को ना बताएं, नए रिश्ते जुड़ सकते हैं। सेहत का साथ मिलेगा लेकिन निराशा और कुंठा से बचें। दूसरों के लिए बुरा ना सोचें वरना आपका ही नुकसान होगा। चींटियों को आटा-शक्कर डालें।

मकर
आज आर्थिक हानि का योग बन रहा है , लेन-देन संभलकर करें। आज कार्यभार कम रहेगा लेकिन अधिकारी दबाव डाल सकते हैं। परिवार में क्लेश को काम पर हावी ना होने दें। आज तन और मन स्वस्थ रहेगा। कानूनी मामलों से बचने का प्रयास करें। लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें, सौभाग्य प्राप्ति होगी।
कुंभ
आज अचानक खर्च करना पड़ सकता है। अपने काम का क्रेडिट किसी और को ना जाने दें। बच्चों के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। विचारों में अस्थिरता तनाव बढ़ा सकती है। आज अपनी वाणी पर काबू रखें, यात्रा करने से बचें। आज घर में कपूर जलाकर उसकी धूनी दिखाएं, नेगेटिव शक्तियां घर से दूर भागेंगी।

मीन
आज धन और प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। आज आपके काम बिगाड़ सकते हैं, काम में मन लगाएं। परिवार का माहौल बिगड़ने ना दें, मां की सेहत का ध्यान रखें। आज ताज़गी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मकान, गाड़ी के दस्तावेज़ों में सावधान रहें। फटे-घिसे, फीके पड़ चुके कपड़े घर से निकाल दें, लक्ष्मी प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Hardum.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here