उज्जैन // साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने जा रहा है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा तिथि भी है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार ग्राहण के दौरान चांद का रंग गहरा लाल होगा।
इसलिए इसे ब्लड मून कहा जाएगा। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण सुबह 07.58 मिनट से शुरू होकर 11.58 बजे खत्म होगा। ग्रहण के साथ सूतक भी समाप्त हो जाएगा।
कहां दिखाई देगा ये ग्रहण?
सोमवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण इसकी मान्यता नहीं रहेगी। जिन देशों में ग्रहण दिखाई देगा। वहीं धार्मिक और ज्योतिष मान्यता रहेगी। ये ग्रहण अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
कब तक रहेगा सूतक?
पंचांग के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे तक रहता है। इस हिसाब से 16 मई को पड़ने वाले ग्रहण का सूतक 15 मई रविवार रात 10.58 से शुरू होकर 16 मई, सोमवार सुबह 11.58 तक रहेगा। सूतक काल(Sutak period) के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
क्या होता है ब्लड मून?
जब सूरज और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है। चंद्रमा पृथ्वी की छाया से छिप जाता है और लाल रंग का दिखाई देने लगता है। रेड कलर के कारण इसे ब्लड मून कहा जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा 16 मई को देखने को मिलेगा। इस चंद्र ग्रहण को नासा (Nasa) के यूट्यूब(Youtube) और ट्विटर (Twitter)अकाउंट पर देखा जा सकता है।


