मार्च 2022 का दूसरा सप्ताह 07 मार्च दिन सोमवार से प्रारंभ हो रहा है. यह सप्ताह 07 मार्च से 13 मार्च तक है. मार्च के दूसरे सप्ताह में मासिक षष्ठी व्रत, नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव, मासिक दुर्गाष्टमी, बरसाना में लड्डू होली (Laddu Holi), होलाष्टक (Holashtak), बरसाना में लट्ठमार होली (Lathmar Holi) और नंदगांव में लट्ठमार होली जैसे त्योहार एवं व्रत आने वाले हैं. मार्च के दूसरे सप्ताह से मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में होली उत्सव प्रारंभ हो जाएगा. आइए जानते है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में ये व्रत एवं त्योहार (Fast And Festivals) कब और किस दिन हैं?
मार्च 2022 दूसरे सप्ताह के व्रत एवं त्योहार
08 मार्च, मंगलवार: मासिक स्कंद षष्ठी व्रत
स्कंद षष्ठी 2022: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की मासिक षष्ठी व्रत 08 मार्च को है. इस दिन भगवान स्कंद यानी शिव पुत्र कार्तिकेय की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है.
10 मार्च, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, बरसाना में लड्डू होली, होलाष्टक प्रारंभ, नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव
मासिक दुर्गाष्टमी 2022: फाल्गुन माह की दुर्गाष्टमी व्रत 10 मार्च को है. इस दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं. उनकी कृपा से सभी कष्ट और पाप मिटते हैं.
होलाष्टक 2022: इस साल होलाष्टक का प्रारंभ 10 मार्च से हो रहा है, जो 17 मार्च तक रहेगा. होलाष्टक के समय में ग्रह उग्र रहते हैं और इसके 8 दिनों को अशुभ माना जाता है, इसलिए कोई शुभ कार्य नहीं करते हैं.
फाग आमंत्रण महोत्सव 2022: इस साल नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव 10 मार्च को होगा. इस दिन लाडली जी मंदिर से फाग आमंत्रण नंदगांव भेजा जाता है. ताकि वहां के हुरयारे बरसाना में होली खेलने के लिए आएं.
लड्डू होली 2022: नंदगांव में बरसाना से आए फाग आमंत्रण को स्वीकार किया जाता है और शाम को एक पांडा बरसाना के लाडली जी के मंदिर में फाग आमंत्रण की स्वीकृति का संदेशा लेकर जाता है. वहां पर उसका स्वागत लड्डुओं से होता है. लाडली जी मंदिर में 10 मार्च को लड्डू होली खेली जाएगी.


