वृन्दावन // आज होलिका दहन है। इसके साथ ही देशभर में रंग पर्व होली की धूम शुरू हो गई है। वृन्दावन ,मथुरा में होली का अलग ही रंग है।
तस्वीरों में देखें ,कैसे मनी वृन्दावन भक्तों की होली…

इसी क्रम में गुरुवार को वृन्दावन के मंदिरों में कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली भी खेली। आसमान से बिखरती रंग -बिरंगे ,सुगन्धित फूलों की पंखुड़ियां वातावरण में अनुपम छठां बिखेर रहीं थीं।

हुरियारों का उल्लास तब और बढ़ा जब कृष्ण भजनों का मधुर संगीत परिसर में गूँज उठा। उड़ते रंग -गुलाल ने कृष्णा भूमि की परंपरा को जीवंत कर दिया।

ब्रज की होली यूँ भी सारे देश के आकर्षण का केंद्र होती है।

बरसाने की लठमार होली काफ़ी प्रसिद्ध है।

इसमें पुरुष महिलाओं पर रंग डालते हैं और महिलाएँ उन्हें लाठियों तथा कपड़े के बनाए गए कोड़ों से मारती हैं।
Will request everyone to visit vrindavan during holi time#HappyHoli2022 pic.twitter.com/MVclGiYVQB
— Panther?? (@Panther7112) March 16, 2022
इसी प्रकार मथुरा और वृंदावन में भी 15 दिनों तक होली का पर्व मनाया जाता है।
.


