मप्र Crocodile’s attack : किशोर को निगला हुआ समझ मगरमच्छ के मुंह में फंसाया बांस,बच्चे का शव नदी में मिला

0
375

श्योपुर // Crocodile’s attack स्थानीय चंबल नदी में नहाने गए 7 साल के मासूम पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से बच्चा गहराई में चला गया। बच्चे का शव सुबह 8 बजे नदी में मिला।

दरअसल , कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ को हमला करते हुए देख लिया था।

जिसके बाद ग्रामीण नदी में उतरे और जाल डाल कर मगरमच्छ को पकड़ लाए। ग्रामीणों का कहना था कि बच्चा मगरमच्छ के पेट में है।

मगरमच्छ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

उसे निकालने के बाद ही मगर को छोड़ेंगे। उसके मुंह में बांस फंसा कर रखा गया। ताकि वह बच्चे को उगल दे। चार घंटे बाद भी मगरमच्छ ने कोई हरकत नहीं की। तब उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।

मामला जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र के रीझेटा घाट पर चंबल नदी के किनारे का है। गांव के लक्ष्मण सिंह केवट का 7 साल का बेटा अतर सिंह सोमवार सुबह चंबल में नहाने गया था।

यह भी पढ़ें : नम्रता मल्ला की कातिलाना अदाओं ने मचाई धूम  

इस दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। हमले से अतर सिंह गहरे पानी में चला गया। गांव के दूसरे लोगों ने ये देख लिया।

इसके बाद बच्चे के परिजन और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और जाल लेकर आ गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। उसे रस्सी से बांध लिया।

मगरमच्छ के पेट में से निकालेंगे, तब छोड़ेंगे: ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना था कि बच्चे को मगरमच्छ ने निगला है और वह इसके पेट में है। बच्चे को मगरमच्छ के पेट से निकालकर ही उसे छोड़ेंगे।

दिनभर चंबल नदी पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। घड़ियाल विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को मगरमच्छ को छोड़ने के लिए समझाते रहे ,लेकिन वे नहीं माने।

आज सुबह नदी में मिला बच्चा
इधर ,घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

उसने बच्चे को नदी में तलाशना शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव आज सुबह नदी से निकला गया ।

मगरमच्छ बच्चे को पकड़ नहीं पाया था। उसकी मौत डूबने से हुई है।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था अतर
लक्ष्मण केवट के 3 बेटे थे। इनमें अतर सबसे बड़ा था। उसकी मौत की सूचना के बाद मां और पिता बेसुध हो गए। वन विभाग ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here